कई बार अच्छी कमाई होने के बाद भी आर्थिक तंगी बनी रहती है। खर्च की अधिकता के कारण धन को बचाना मुश्किल हो जाता है। वास्तु के अनुसार, अगर धन का आगमन हो रहा है लेकिन बचत नहीं हो रही है, तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में धन लाभ व सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन में आर्थिक खुशहाली आती है और धन की समस्या खत्म होती है।
वास्तु के अनुसार, घर में श्रीमद्भगवद्गीता रखना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु के अनुसार, रोजाना गीता का पाठ करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है और धन लाभ होता है।
घर में चांदी का सिक्का रखना अत्यंत शुभ माना गया है। सिक्के को रोली लगाकर धन रखने के स्थान या तिजोरी में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है।
सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए पांच कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति या प्रतिमा के पास मंदिर में रखें।
वास्तु के अनुसार, हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से माना गया है। मान्यता है कि भगवान विष्णु का वास जहां होता है, वहां पर मां लक्ष्मी भी विराजमान होती हैं। वास्तु के अनुसार, तिजोरी में हल्दी की गांठ रखने से मां लक्ष्मी का घर पर वास होता है और सुख-सौभाग्य का आगमन होता है।
गुलाब का पौधा सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। मां लक्ष्मी को गुलाब अतिप्रिय है। मान्यता है कि गुलाब का पौधा घर की छत, बालकनी या आंगन में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।