लोन देने के नाम पर 57 हजार की ठगी, केस
रांची के महेश्वर सिंह से जयदेव कुमार ने 57 हजार रुपए की ठगी की है। महेश्वर ने लालपुर थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि जयदेव ने उनकी बाइक खरीदने के बाद खाता बंद कर दिया और नकली...

रांची, वरीय संवाददाता। रांची के वर्दवान कंपाउंड के रहने वाले महेश्वर सिंह से 57 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। आरोप जयदेव कुमार पर लगा है। इस संबंध में महेश्वर सिंह ने जयदेव के खिलाफ लालपुर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। महेश्वर सिंह ने आवेदन में कहा कि वह मूलरूप से गुमला के रहने वाले हैं, वर्तमान में रांची में रह रहे हैं। उसने एक कंपनी से 2023 में बाइक खरीदी थी। करीब 57 हजार रुपए की राशि किस्त में भुगतान भी कर चुका है। मगर, अब जयदेव उसका खाता बंद करा दिया है। उन्हें एनओसी भी नकली दी गई है। आरोप लगाया है कि जयदेव ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।