Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणVastu Tips: क्या तुलसी के पौधे को मुख्य दरवाजे के सामने रख सकते हैं? जानें वास्तु नियम

Vastu Tips: क्या तुलसी के पौधे को मुख्य दरवाजे के सामने रख सकते हैं? जानें वास्तु नियम

  • Tulsi Niyam: हिंदू धर्म में तुलसी का संंबंध भगवान विष्णु से माना गया है। तुलसी मां लक्ष्मी का स्वरूप भी मानी गई हैं। जानें क्या तुलसी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर ऱकना चाहिए या नहीं-

Saumya TiwariFri, 14 Feb 2025 12:41 PM
1/6

क्या तुलसी का पौधा घर के मुख्यद्वार पर लगा सकते हैं

वास्तु के अनुसार, घर का मेनगेट एक ऐसी जगह होती है, जहां से सुख-समृद्धि व देवी-देवताओं का घर पर आगमन होता है। ऐसे में हमें अपने घर के मुख्यद्वार पर ऐसी चीजों को रखना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पवित्र व पूजनीय है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर पर लगाने से सुख-समृद्धि व आर्थिक खुशहाली आती है। कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या तुलसी का पौधा घर के मुख्यद्वार पर लगा सकते हैं। जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र-

2/6

तुलसी से जुड़े वास्तु उपाय

तुलसी का पौधा मुख्य द्वार पर भी लगाया जा सकता है। लेकिन घर में अगर मुख्य द्वार पर हवा, धूप व पानी नहीं है तो तुलसी का पौधा सूख भी सकता है। इसलिए ऐसे घरों में तुलसी का पौधा बालकनी में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, तुलसी को घर के आंगन में भी लगाया जा सकता है।

3/6

मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

घर में तुलसी का पौधा होने से जीवन में सुख-शांति व खुशहाली बनी रहने की मान्यता है। तुलसी का पौधा घर में सौभाग्य में वृद्धि करता है, इसलिए इसे श्रीतुलसी कहा जाता है। अगर मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा हो तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4/6

इस दिशा में तुलसी लगाना माना जाता है शुभ

वास्तु के अनुसार, तुलसी को बालकनी की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

5/6

किस दिशा में तुलसी को नहीं लगाना चाहिए

वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में पितरों का वास माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।

6/6

तुलसी का पौधा लगाने के लिए कौन-सा शुभ होता है

तुलसी का पौधा गुरुवार और शुक्रवार के दिन लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को अतिप्रिय माना गया है।