Uttar Pradesh Government Celebrates 8 Years of Achievements in Jewar आबादी भूखंड की समस्या का जल्द समाधान होगा : विधायक, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsUttar Pradesh Government Celebrates 8 Years of Achievements in Jewar

आबादी भूखंड की समस्या का जल्द समाधान होगा : विधायक

सरकार के आठ साल पूरे होने पर जेवर में कार्यक्रम कार्य और उपलब्धियां लोगों

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाWed, 26 March 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
आबादी भूखंड की समस्या का जल्द समाधान होगा : विधायक

सरकार के आठ साल पूरे होने पर जेवर में कार्यक्रम कार्य और उपलब्धियां लोगों को बताई गई

नोएडा, संवाददाता। प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर जेवर विधानसभा के गांव सिरसा में स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक ने धीरेन्द्र सिंह ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि कहा कि ग्राम सिरसा, बिरौंडा और डाढा के किसानों की आबादी के भूखंडों की समस्या का समाधान एक सप्ताह के अंदर किया जाएगा। किसान अपनी आबादी के भूखंडों लिए बहुत दिनों से संघर्ष कर रहे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक धीरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, प्राधिकरण के एसीईए सुंनील कुमार सिंह और वीएस लक्ष्मी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्रदेश सरकार के जनकल्याण के कार्यों और उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन चुका है। यहां के किसानों और नौजवानों ने वह दौर भी देखा है, जब तत्कालीन सरकारों में किसानों की जमीनों को जबरन छीना जाता था और गोलियां बरसाई जाती थीं। पूर्ववर्ती सरकारों के मंत्री और उनके रिश्तेदार खुलेआम लूट करते थे। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश, देश का ग्रोथ इंजन है।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर चारुल यादव, बीडीओ जेवर अशोक पाल, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, भाजपा गौतम बुद्ध नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी तोमर, नगर पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष संजय तुगलपुर, पूर्व अध्यक्ष साबिर कुरैशी, मंडल अध्यक्ष कासना दिनेश भाटी, अमित भाटी, अमित शर्मा, नीरज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।