पंजाब में फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों में सामान्य हो रहा जनजीवन
पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांवों में जनजीवन सामान्य होने लगा है। संघर्ष के बाद लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। जल्लो गांव के मलकीत सिंह ने कहा कि पहले के दिनों में डर था,...

फिरोजपुर, एजेंसी। पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांवों में जनजीवन सामान्य हो रहा है और ग्रामीण अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। भारत-पाक संघर्ष के बाद सीमावर्ती गांवों के लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के बाद सीमावर्ती गांवों के लोग वापस घरों को आने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित जल्लो के गांव के मलकीत सिंह ने कहा कि लोग वापस आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि जिंदगी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सैन्य संघर्ष के तनावपूर्ण दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआती कुछ दिन बहुत डरावने थे।
हम रात में अजीबोगरीब आवाजें सुनते थे और भय के कारण सब जागते रहते थे। लेकिन अब धीरे-धीरे चीजें सामान्य होने लगी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।