चतरा में सेना के समर्थन में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
चतरा में सेना के समर्थन में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्राचतरा में सेना के समर्थन में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्राचतरा में सेना के समर्थन में भाजपा ने

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के चतरा जिला इकाई ऑपरेशन सिंदूर के सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पाक अधिकृत कश्मीर पीओके और वहां पनप रहे आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों के विरूद्ध में जमकर नारेबाजी की। यह रैली चतरा सांसद सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। इनके साथ चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायसक उज्जवल कुमार दास, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता साथ थे। यह रैली शहर के जतराहीबाग चौक से शुरू होकर पूरे शहर में घुमाया गया। रैली के दौरान हाथों में तिरंगे लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘भारत माता की जय, ‘सशस्त्र बल जिंदाबाद और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए।
करीब तीन किलोमीटर दूरी तय करते हुए मारवाड़ी मुहल्ला पत्थलदास होते हुए केशरी चौक पर समाप्त हो गया। इस दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने कहा किाीसीएफ के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हमें उन पर गर्व है। चतरा विधायक जनार्दन पासवान सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना की। इस रैली में सांसद, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा अक्षयवट पाण्डे, महामंत्री मिथलेश गुप्ता, डॉ मृत्युंजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांन्त सिन्हा, नवीन साह, उपाध्यक्ष सुजीत जासवाल , बिंदेश्वरी यादव, प्रभुनाथ सिंह, विद्यासागर आर्य, जीतेन्द्र जैन, विनय पांडे, जिला मंत्री, चम्पा सबरी, जिला कोषाध्यक्ष आनन्द ताम्बी, मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, जीतेन्द्र सिंह, दुलेश्वर सिंह भोगता, संजय प्रजापति, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन सौरव तिवारी, भवानी राय, सुरेश सिंह भोगता, विकास कुमार मालाकार, हन्नी गुप्ता, प्रदीप महतो, शंकर सिंह, हरिओम केसरी, प्रमोद यादव, शंकर सोनी, अजित लाल, बबलू सिंह, अमित सिंह आदि उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी काली यादव ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।