India s Foreign Exchange Reserves Increase by 4 55 Billion to 690 62 Billion देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़ा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s Foreign Exchange Reserves Increase by 4 55 Billion to 690 62 Billion

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़ा

मुंबई में विदेशी मुद्रा भंडार नौ मई को समाप्त सप्ताह में 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 690.62 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार में वृद्धि के कारण यह बढ़ा है। इससे पहले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.06 अरब...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 16 May 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़ा

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ मई को समाप्त सप्ताह में 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 690.62 अरब डॉलर पहुंच गया। मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार बढ़ने से कुल विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इसके एक सप्ताह पहले कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.06 अरब डॉलर घटकर 686.06 अरब डॉलर रहा था। सितंबर, 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, नौ मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 19.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 581.37 अरब डॉलर हो गईं।

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 4.52 अरब डॉलर बढ़कर 86.34 अरब डॉलर हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।