विदेश नागरिक से 3.86 करोड़ रुपये का सोना जब्त
मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक चाड नागरिक से 4015 ग्राम सोने की छड़ें बरामद कीं। सोने की छड़ें चप्पलों के भीतर छिपाई गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि इनकी कीमत लगभग 3.86 करोड़ रुपये है।...

मुंबई (महाराष्ट्र), एजेंसी। मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक सूचना पर शुक्रवार को चाड नागरिक के पास से 4015 ग्राम सोने की छड़ें बरामद की। चाड नागरिक अफ्रीकी संघ के सबसे बड़े शहर अदीस अबाबा से आया था। अधिकारियों ने तलाशी के दौरान पाया कि चाड नागरिक ने सोने की छड़ें अपनी चप्पलों के भीतर चालाकी से छिपाई थी। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सोने की छड़ों की कीमत लगभग 3.86 करोड़ रुपये है। चाड नागरिक ने अपने बयान में सीमा शुल्क जांच से बचने के लिए सोना छिपाने की बात स्वीकार की। अधिकारियों ने कहा कि डीआरआई ने सोना जब्त कर लिया और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।