Delhi Municipal Corporation Imposes User Fee for Waste Collection Amidst Demands for Removal आरडब्ल्यूए ने उपयोगकर्ता शुल्क वापस लेने की मांग की, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Municipal Corporation Imposes User Fee for Waste Collection Amidst Demands for Removal

आरडब्ल्यूए ने उपयोगकर्ता शुल्क वापस लेने की मांग की

दिल्ली नगर निगम ने कूड़ा उठाने के लिए संपत्ति कर के साथ उपयोगकर्ता शुल्क लगाया है। नए महापौर के चयन के बाद, लोगों ने शुल्क हटाने की मांग की है। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों का कहना है कि मच्छर जनित...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 28 April 2025 05:40 PM
share Share
Follow Us on
 आरडब्ल्यूए ने उपयोगकर्ता शुल्क वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम ने कूड़ा उठाने के लिए संपत्ति कर के साथ उपयोगकर्ता शुल्क लगा दिया है। निगम में नए महापौर के चयनित होने के बाद लोगों ने शुल्क हटाने की मांग तेज कर दी है। आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों का कहना है कि अब निगम के साथ राज्य में भी एक ही राजनीतिक दल की सरकार है। इसलिए लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) को वापस लिया जाए। साथ ही, मच्छर जनित बीमारी जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की साप्ताहिक रिपोर्ट भी जारी की जाए। आरडब्ल्यूए संगठन ऊर्जा के अध्यक्ष अतुल गोयल ने कहा कि निगम प्रशासन को तुरंत उपयोगकर्ता शुल्क वापस लेना चाहिए। इस संबंध में महापौर राजा इकबाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक करके जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

डेंगू की साप्ताहिक रिपोर्ट जारी की जाए

अतुल गोयल ने कहा कि पांच अगस्त, 2023 से मच्छर जनित बीमारियों की साप्ताहिक रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। इस संबंध में कई बार पत्र लिखकर मांग की गई, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि महापौर को पत्र लिखकर साप्ताहिक रिपोर्ट निगम वेबसाइट में जारी करने की मांग करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।