असम में करीब 1,500 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी में लगभग 1,500 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए हैं। गोलाघाट पुलिस ने 512.58 ग्राम हेरोइन और कोकराझार पुलिस ने 963.19 किलोग्राम गांजा...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 17 May 2025 09:14 PM

गुवाहाटी, एजेंसी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दो अलग-अलग अभियानों के दौरान लगभग 1,500 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए हैं। सीएम ने ‘एक्स पर लिखा कि गोलाघाट पुलिस ने तीन करोड़ रुपये मूल्य की 512.58 ग्राम हेरोइन जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कोकराझार पुलिस ने एक अन्य अभियान में 963.19 किलोग्राम गांजा जब्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।