25-Year Jail Sentence for Man Convicted of Sexual Assault on Boys in Odisha ओडिशा:: यौन उत्पीड़न मामले में दोषी को 25 साल की सजा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi News25-Year Jail Sentence for Man Convicted of Sexual Assault on Boys in Odisha

ओडिशा:: यौन उत्पीड़न मामले में दोषी को 25 साल की सजा

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले की अदालत ने एक व्यक्ति को कई लड़कों के यौन उत्पीड़न के मामले में 25 साल की जेल की सजा सुनाई है। शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि उसने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 17 May 2025 11:04 PM
share Share
Follow Us on
ओडिशा:: यौन उत्पीड़न मामले में दोषी को 25 साल की सजा

भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले की एक अदालत ने शनिवार को कई लड़कों का यौन उत्पीड़न करने के दोषी व्यक्ति को 25 साल जेल की सजा सुनाई है। लड़के की मां की शिकायत के आधार पर शख्स को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि उसने गांव के अन्य लड़कों का भी यौन उत्पीड़न किया था। शिकायत दर्ज होने के दो महीने से भी कम समय बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) पूजा सारंगी ने फैसला सुनाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।