Indian Prime Minister Narendra Modi gestures at the Bharatiya Janata Party (BJP) headquarters as BJP celebrates its win in the Delhi state assembly elections, in New Delhi, India, February 8, 2025. REUTERS/Adnan Abidi
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव (Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live): दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट आज 8 फरवरी को आ चुके हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सभी 70 सीटों में से 48 पर भाजपा और 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। कांग्रेस एकबार फिर खाता खोलने में नाकाम रही। हालांकि उसके वोट काटने की वजह से आम आदमी पार्टी कई सीटों को गंवा दिया।
चुनाव परिणामों में ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेतअन्य बड़े नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन चुनाव हार गए हैं। हालांकि, दिल्ली की सीएम आतिशी हारते-हारते चुनाव जीत गई हैं। दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद हलचल तेज होने के साथ ही उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली सचिवालय को भी सील कर दिया गया है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पिछले दो विधानसभा चुनावों की तरह कांग्रेस इस बार भी खाता तक नहीं खोल पाई है। सभी 70 सीटों के चुनाव परिणाम results.eci.gov.in पर जाकर देखे जा सकते हैं। चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, दिल्ली चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को 60.54 प्रतिशत वोट पड़े थे। दिल्ली चुनाव की मतगणना को सभी 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए थे। दिल्ली चुनाव पर कई एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी पर भाजपा की जबरदस्त बढ़त दिखाई थी, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले गए थे। पढ़िए पल-पल के ताजा अपडेट…
दिल्ली में भगवा लहर के बीच चमके AAP के 22 चेहरे
कुमार विश्वास बोले- मनीष सिसोदिया की हार पर मेरी पत्नी रो पड़ीं
नई दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम यहां देखें
जंगपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम यहां देखें
कालकाजी विधानसभा चुनाव परिणाम यहां देखें
8 Feb 2025, 10:53:30 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : आतिशी के डांस पर भड़कीं मालीवाल, बोलीं- ये क्या बेशर्मी है
Delhi Chunav Result 2025 Live : विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद AAP नेता आतिशी मार्लेना का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह जश्न मनाकर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को लेकर स्वाती मालीवाल भड़क गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ये कैसा बेशर्मी का प्रदर्शन है ? पार्टी हार गई, सब बड़े नेता हार गए और आतिशी ऐसे जश्न मना रही हैं ??’
8 Feb 2025, 10:51:08 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : मुस्लिम बहुल 6 में से 5 सीट पर AAP की जीत
Delhi Chunav Result 2025 Live : विधानसभा चुनाव के आज आए नतीजों से पता चलता है कि मुस्लिम समाज ने एकबार फिर AAP पर ही भरोसा जताया है। मुस्लिम बाहुल्य मानी जाने वाली छह में से पांच सीटों पर AAP के उम्मीदवारों को सफलता मिली है। दिल्ली में छह सीटें सीलमपुर, मुस्तफाबाद, मटिया महल, बल्लीमारान, ओखला और बाबरपुर मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती हैं। हालांकि इस बार उसे मुस्तफाबाद सीट पर हार का सामना करना पड़ा जहां पिछली बार उसके उम्मीदवार हाजी युनूस ने जीत हासिल की थी। मुस्तफाबाद में AAP प्रत्याशी आदिल खान को BJP के मोहन सिंह बिष्ट ने 17,578 मतों से हरा दिया। इस सीट पर AIMIM उम्मीदवार ताहिर हुसैन 33,474 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस के अली मेहदी को 11,763 मत हासिल हुए। इस बार चार मुस्लिम विधायक जीते हैं जबकि पिछली बार पांच मुस्लिम विधायक विधानसभा पहुंचे थे।
8 Feb 2025, 10:45:26 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : ये होंगे दिल्ली के सबसे अमीर, युवा और बुजुर्ग विधायक
Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के करनैल सिंह 259 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ जीत दर्ज करने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार बनकर उभरे जबकि 31 वर्षीय उमंग बजाज जीतने वाले सबसे युवा उम्मीदवार रहे। 73 वर्षीय तिलक राम गुप्ता सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार तथा AAP के अमानतुल्लाह खान सबसे अधिक 19 आपराधिक मामलों के साथ जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार रहे।
8 Feb 2025, 07:45:38 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : पीएम मोदी बोले- हमें अपनी नम्रता नहीं छोड़ना है
Delhi Chunav Result 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने हमेशा जिस मंत्र को जिया है, और जिसे मैं हमेशा स्मरण करता रहता हूं वो है, हमें हमेशा जब-जब विजय मिले, अपनी नम्रता को छोड़ना नहीं है, अपने विवेक को कभी छोड़ना नहीं है। समाज सेवा के भाव को कभी छोड़ना नहीं है। हम सत्तासुख के लिए नहीं, सेवाभाव से आए हुए लोग हैं। हम हमारी शक्ति, समय सत्तासुख में बर्बाद नहीं करेंगे, हम इस अवसर को सेवा के लिए ही खपा देंगे। और इसलिए ही साथियों इस संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। दिल्ली और एनसीआर के विकास के जो सपने हमने संजोए हैं, उसको हम परिपूर्ण करके रहेंगे। मैं दिल्ली वासियों का फिर से आभार व्यक्त करता हूं और आप सभी साथियों का हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं।'
8 Feb 2025, 07:34:33 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : मोदी बोले- तो देश का युवा धूर्तता और मूर्खता की राजनीति में फंस जाएगा
Delhi Chunav Result 2025 Live : 'देश का युवा अगर राजनीति में नहीं आएगा तो देश का युवा धूर्तता और मूर्खता की राजनीति में फंस जाएगा। विकसित भारत बनाने के लिए हमें राजनीति में नयापन लाना है। हर स्तर पर नयापन लाना है। हमारी यह विजय नहीं जिम्मेदारी लेकर आई है। भाजपा रिफॉर्म और परफॉर्म की गारंटी देती है और जब इसमें हर दिल्लीवासी जुड़ जाएगा तो ट्रांसफॉर्मेशन और तेजी से आएगा। हम मिलकर दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाएंगे।'
8 Feb 2025, 07:30:00 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : जो कांग्रेस का हाथ थामता है उसका बंटाधार होना तय: मोदी
Delhi Chunav Result 2025 Live : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'पिछली बार मैंने कहा था कि कांग्रेस परजीवी पार्टी बन चुकी है, यह खुद तो डुबती है, अपने साथियों को भी ले डुबती है। कांग्रेस एक के बाद एक अपने साथियों को खत्म करती जा रही है। आज की कांग्रेस अपने सहयोगियों की जो भाषा है, उसी को चुराने में लगी है, उनके मुद्दे चुराती है, फिर उनके वोटबैंक में सेंध लगाने की कोशिश करती है। यूपी में पार्टी ने यही किया, इसी तरह तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमके की भाषा डबल जोर से बोलती है। बिहार में भी कांग्रेस ही है, जो जातिवाद का जहर फैलाकर अपनी सहयोगी राजद का वोटबैंक खाने में जुट गई है। यही हाल बंगाल में भी कांग्रेस ने अपने सहयोगियों का किया है। आज दिल्ली में भी एकबार फिर साफ हो गया कि जो भी कांग्रेस का हाथ थामता है उसका बंटाधार होना तय है।'
8 Feb 2025, 07:24:06 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : मोदी बोले- पहली बैठक में ही सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी
Delhi Chunav Result 2025 Live : पीएम मोदी बोले 'यमुनाजी को हम दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे। मैं जानता हूं यह काम कठिन है। यह काम बहुत लंबे समय का है। गंगाजी को देखिए, राजीव गांधी के जमाने से यह काम चल रहा है। लेकिन अगर संकल्प मजबूत है तो यह काम होकर रहेगा। हम यमुनाजी की सेवा के लिए काम करेंगे। ये आपदा वाले यह कहकर आए थे कि हम राजनीति बदल डालेंगे, लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले। मैं आज वरिष्ठ महानुभाव अन्ना हजारे जी का बयान सुन रहा था, अण्णा हजारे जी इन आपदा वाले कुकर्मों की पीड़ा झेल रहे थे, आज उन्हें भी इन आपदा वालों के कुकर्मों की पीड़ा से मुक्ति मिली होगी। यह देश की ऐसी पार्टी बनी जिसके मुख्यमंत्री, मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। वो खुद भ्रष्टाचारी निकले, ये दिल्ली के भरोसे के साथ बहुत बड़ा धोखा था। अहंकार इतना कि जब दुनिया कोरोना से निपट रही थी तो ये शीश महल बना रहे थे। इन आपदा वालों ने अपने हर घोटाले को छुपाने के लिए रोज रोज नई साजिशें रखीं। पहले विधानसभा सत्र में ही सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। भ्रष्टाचार के हर तार की जांच होगी, और जिसने भी लूटा है उसको लौटाना होगा, यह भी मोदी की गारंटी है।'
8 Feb 2025, 07:18:08 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : पड़ोस के हर राज्य में भाजपा की सरकार, ये बहुत ही सुखद संयोग: मोदी
Delhi Chunav Result 2025 Live : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'पड़ोस के हर राज्य में भाजपा की सरकारें हैं, ये बहुत ही सुखद संयोग है। साथियों इन सभी क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार एक साथ भाजपा की सरकारें हैं। इस एक संयोग से तरक्की के अनगिनत रास्ते खुलने जा रहे हैं। हमारी कोशिश होगी कि इस पूरे क्षेत्र में मोबिलिटी पर ढेर सारे काम हो। साथियों हम देख रहे हैं, आज देश तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है। पहले की सरकारों ने शहरीकरण को बोझ माना, इसे चुनौती समझा। मेरा मानना है शहरीकरण एक मौका है, शहरीकरण गरीबों को वंचितों को सशक्त करने का माध्यम है। दिल्ली भारत का गेटवे है, इसलिए इसे भारत का सर्वश्रेष्ठ इंफ्रास्ट्रक्चर मिलना ही चाहिए। लोगों ने सड़कों के लिए हमारी परफॉर्मेंस देखी है, अब हम दिल्लीवालों की आशाओं को पूरा करने में पूरी शक्ति से जुट जाएंगे।'
8 Feb 2025, 07:13:12 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी'
Delhi Chunav Result 2025 Live : मोदी ने कहा, 'हमने हर राज्य में नारी शक्ति से किए हर वादे को पूरा किया है, आज इन राज्यों में करोड़ों माताओं बहनों को आज इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मैं दिल्ली की मातृशक्ति से भी कहता हूं कि चुनाव में उनसे किया वादा जरूर पूरा किया जाएगा। ये मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।'
8 Feb 2025, 07:11:22 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : NDA यानि विकास और सुशासन की गारंटी: मोदी
Delhi Chunav Result 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा, 'लोग हमारी सरकारों को दूसरी बार, तीसरी बार चुन रहे हैं, उत्तराखंड , हरियाणा, यूपी, एमपी, गुजरात, गोवा, बिहार, असम, अरुणाचल, मणिपुर में हर राज्य में हमें दोबारा सत्ता मिली है। विकास तभी आया जब एनडीए की सरकर आई। ये सारे उदाहरण बताते हैं कि एनडीए यानी विकास की गारंटी, एनडीए यानी सुशासन की गारंटी। सुशासन का लाभ गरीब और मिडिल क्लास दोनों को होता है। इस बार दिल्ली में गरीब, झुग्गी में रहने वाले, मिडिल क्लास ने भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिया है। चाहे कोई भी प्रोफेशन हो, हर वर्ग के बहुत सारे प्रोफेशनल्स हमारी पार्टी में काम कर रहे हैं। क्योंकि हमारी पार्टी ने मिडिल क्लास को हमेशा उचित स्थान दिया है।'
8 Feb 2025, 07:05:31 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : हम दिल्ली की सेवा में दिनरात एक कर देंगे: पीएम मोदी
Delhi Chunav Result 2025 Live : आज अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है। हर वर्ग ने भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान किया है। अभूतपूर्व विजय दिलाई है और साथियों आज देश तुष्टीकरण नहीं बल्कि भाजपा के संतुष्टिकरण की पॉलिसी को चुन रहा है। साथियों दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है। आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्लीवासियों ने दूर कर दी है। सोचिए कैसी राजनीति रही होगी, कैसी सोच होगी इन लोगों की इन लोगों ने मेट्रो का काम आगे बढ़ाने से रोका, इन आपदा वालों ने झुग्गीवालों को घर देने से रोका, इन आपदा वालों ने आयुष्मान योजना का लाभ भी दिल्ली के लोगों को नहीं मिलने दिया। अब दिल्ली के लोगों ने साफ संदेश दिया है कि उन्हें गुड गवर्नेंस चाहिए। उन्होंने डबल इंजन की सरकार को चुना हम पूरी गंभीरता से धरातल पर रहकर काम करेंगे। हम दिल्ली के लोगों की सेवा में दिन रात एक कर देंगे।
8 Feb 2025, 06:59:31 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार को जीती है: मोदी
Delhi Chunav Result 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे दिल में दिल्ली की सेवा ना कर पाने की टीस थी। लेकिन आज दिल्ली ने हमारा वो आग्रह भी मान लिया। 21वीं सदी में पैदा हुई पीढ़ी पहली बार दिल्ली में भाजपा का सुशासन देखेगी। भाजपा के सुशासन के लिए देश में कितना भरोसा है। लोकसभा चुनाव में उसकी जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया। फिर महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड बनाया, अब दिल्ली में नया इतिहास रच गया है। साथियों आज के नतीजों का एक और पक्ष भी है, कि हमारा दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है, ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है। ये लघु भारत है, दिल्ली एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार को जीती है। जी जान से जीती है।'
8 Feb 2025, 06:55:07 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट किया: मोदी
Delhi Chunav Result 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा, 'राजनीति में शॉर्टकट के लिए झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया। साथियों दिल्ली के लोगों ने लोकसभा के चुनाव में मुझे कभी भी निराश नहीं किया। 2014, 2019, 2024 तीनों चुनाव में दिल्ली के लोगों ने भाजपा के लोगों को सात की सात सीटों पर भव्य जीत दिलाई।'
8 Feb 2025, 06:52:51 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : यह विजय साधारण नहीं ऐतिहासिक विजय है: मोदी
Delhi Chunav Result 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा, 'यह ऐतिहासिक विजय है, यह साधारण विजय नहीं है। दिल्ली से आपदा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई है। साथियों दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है। आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आपदा की हार हुई है। इस नतीजे में भाजपा के कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत, उनका परिश्रम इस विजय में चार चांद लगा देता है। और आप सभी कार्यकर्ता इस विजय के हकदार हैं। मैं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को आप सबको इस विजय की बहुत बहुत बधाई देता हूं।'
8 Feb 2025, 06:49:14 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्लीवासियों को सिर झुकाकर नमन करता हूं: PM मोदी
Delhi Chunav Result 2025 Live : प्रधानमंत्री मोदी ने भारत माता की और यमुना मैया की जीत के नारे लगवाकर संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा, 'आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है, एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है, और सुकून दिल्ली को आपदा से मुक्त कराने का है। उन्होंने कहा साथियों मैंने हर दिल्लीवासी के नाम एक पत्र भेजा था। मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए। दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए। मैं दिल्ली के हर परिवार को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं।'
8 Feb 2025, 06:46:07 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : अब दिल्ली में वादे पूरे करके दिखाएंगे: नड्डा
Delhi Chunav Result 2025 Live : नड्डा बोले- हमने वायदे मध्य प्रदेश में भी पूरे किए, छत्तीसगढ में भी पूरे किए, राजस्थान में भी पूरे किए, ओडिशा में भी पूरे किए अब दिल्ली की बारी है, अब यहां भी पूरे करके दिखाएंगे।
8 Feb 2025, 06:44:40 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : जो खुद को कट्टर ईमानदार कहते थे, वो कट्टर बेईमान निकलेः नड्डा
Delhi Chunav Result 2025 Live : नड्डा ने कहा, 'मित्रों ये जो कट्टर ईमानदार बोलते थे, वो कट्टर बेईमान ऐसे निकले की मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री सभी जेल की हवा खाकर आए। उनका हारना इस बात को साबित करता है कि दिल्ली की जनता ने उनके कट्टर बेईमान होने पर मुहर लगाई है। एक ऐसी पार्टी भी है, जो अपने नतीजों में बिल्कुल कंस्टिस्टेंट है। चाहे चुनाव कोई भी, नतीजा बिल्कुल तय है।'
8 Feb 2025, 06:42:07 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : मोदी की गारंटी... गारंटी पूरी होने की गारंटी है: नड्डा
Delhi Chunav Result 2025 Live : नड्डा ने कहा, मोदीजी ने जो कहा था वो किया, जो नहीं कहा था वो भी हमको करके दिखाया। इसलिए ही यह बात जन जन के जबान पर चढ़ गई कि मोदी की गारंटी... गारंटी पूरी होने की गारंटी है। समय कट्टर बेईमान नेता और कट्टर बेईमान पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देता है यह भी हमको ध्यान रखना है। जिस तरह से उन्होंने दिल्ली को एक तरह से कूड़ादान बना दिया था, उन्होंने घर घर के आगे कूड़ों का ढेर लगा दिया था। जो शुद्ध पानी की बात करते थे उन्होंने दिल्ली की जनता को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया। दिल्ली की जनता ने ऐसे लोगों को घर बैठा दिया।
8 Feb 2025, 06:38:00 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : नड्डा बोले- दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं
Delhi Chunav Result 2025 Live : नड्डा बोले- चुनाव में जनता ने स्पष्ट संदेश दिया। लोकसभा में सातों की सातों सीटों पर भाजपा को जिताया, इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर विजय दिलाई, यह इस बात का स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं।
8 Feb 2025, 06:36:33 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : नड्डा बोले- जनता व कार्यकर्तायों का आभार व धन्यवाद
Delhi Chunav Result 2025 Live : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, आपने देश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका पुनः अभिनंदन व स्वागत। मैं पार्टी की ओर से दिल्ली के जनता जनार्दन जिन्होंने भाजपा को प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में भरपूर आशीर्वाद दिया। इसके लिए दिल्ली की जनता का आभार व धन्यवाद।
8 Feb 2025, 06:34:31 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे संबोधन
Delhi Chunav Result 2025 Live : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित। पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक अभिनंदन किया।
8 Feb 2025, 06:25:07 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे पार्टी मुख्यालय
Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली चुनाव में 27 साल बाद मिली जीत का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
8 Feb 2025, 05:51:00 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाने पार्टी मुख्यालय पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी; अब तक, भाजपा ने 44 सीटें जीती हैं और 4 सीटों पर आगे चल रही है।
8 Feb 2025, 05:07:31 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : बीजेपी ने पूरे तंत्र की ताकत लगाकर हराने की कोशिश की, जीत के बाद बोले अमानतुल्लाह खान
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अमानतुल्लाह ने अपनी जीत की पुष्टि की है। उन्होंने एक बार फिर से उन पर भरोसा दिखाने के लिए क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया है। अमानतुल्लाह खान ने कहा कि बीजेपी ने पूरे तंत्र की ताकत लगाकर हराने की कोशिश की, लेकिन जनता का प्यार मिला। उन्होंने ‘आप’ के अन्य नेताओं के हारने पर दुख जताया और उसे जनादेश के रूप में स्वीकार करने की बात कही।
8 Feb 2025, 04:21:07 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : अरविंद केजरीवाल कभी सत्ता में वापस नहीं आएंगे : मनोज तिवारी
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमें अपने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पर गर्व है और हम पार्टी के हर कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हैं। जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। अरविंद केजरीवाल कभी सत्ता में वापस नहीं आएंगे।"
8 Feb 2025, 03:41:21 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : ओखला सीट से ‘आप’ के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान 23268 वोट से जीते
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान 23268 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से चुनाव आयोग की ओर से मीडिया को अभी 17 राउंड तक की मतगणना का परिणाम बताया गया है। ओखला सीट पर कुल 23 राउंड की मतगणना का परिणाम आना है।
8 Feb 2025, 03:30:59 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : स्मृति ईरानी ने दिल्ली की जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी बधाई
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर स्मृति ईरानी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए दिल्ली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल जाना होगा।
8 Feb 2025, 03:26:00 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली के लोगों ने इस बार झूठ को जीतने नहीं दिया, पापा की जीत पर क्या बोलीं प्रवेश वर्मा की बेटियां
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की जीत पर उनकी बेटियां त्रिशा और सानिधि ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "हम नई दिल्ली के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। दिल्ली के लोग झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले व्यक्ति को दोबारा मौका देने की गलती कभी नहीं करेंगे। हमें पता था कि स्पष्ट जीत होगी, बस हम सही समय का इंतजार कर रहे थे। इस बार दिल्ली के लोगों ने झूठ को जीतने नहीं दिया।"
8 Feb 2025, 03:22:49 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : पटेल नगर सीट पर बीजेपी की हार
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली की पटेल नगर सीट पर बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज कुमार आनंद को 53463 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश रत्न को 57512 वोट मिले हैं।
8 Feb 2025, 03:20:17 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : स्वाति मालीवाल का आप पर कटाक्ष, द्रौपदी के ‘चीरहरण’ की फोटो शेयर की
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने द्रौपदी के ‘चीरहरण’ की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि अहंकार के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल की हार हुई है। पिछले साल 'आप' से अलग हो चुकीं मालीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यहां तक कि रावण का अहंकार भी नहीं बचा था।’’ द्रौपदी के ‘चीरहरण’ पर मालीवाल का पोस्ट उनके उन आरोपों का संदर्भ है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के एक करीबी सहयोगी ने मुख्यमंत्री आवास के भीतर उन पर हमला किया था। यह कथित घटना उस वक्त हुई थी जब केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे। मालीवाल का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा आप पर बढ़त बनाए हुए है और वह राजधानी में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल भी नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं।
8 Feb 2025, 03:14:07 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली चुनाव में 22 पर BJP तो 11 सीटों पर AAP की जीत
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 परिणामों भाजपा इस बार शानदार जीत दर्ज कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सभी 70 सीटों में 30 का रिजल्ट आ चुका है, जिसमें 22 पर भाजपा और 11 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। वहीं बाकी बची 37 सीटों में से 25 सीटों पर फिलहाल भाजपा आगे चल रही है, जबकि 12 पर 'आप' बढ़त बनाए हुए है।
8 Feb 2025, 02:57:24 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : आज जनता ने केजरीवाल को जवाब दे दिया, जंगपुरा जीतने पर क्या बोले BJP के तरविंदर मारवाह
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : जंगपुरा विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया को हराने वाले भाजपा प्रत्याशी तरविंदर मारवाह ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने कई बार उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रचार के दौरान मंच से गुंडा, बदमाश कहा है। आज जनता ने केजरीवाल और सिसोदिया को उनकी ओर से जवाब दे दिया है। जनता ने ये साबित कर दिया है कि तरविंदर केवल भाजपा का एक कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात मेहनत करता है, कोई गुंडा बदमाश नहीं है।
8 Feb 2025, 02:50:58 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : हम रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और लोगों के बीच रहकर सेवा करते रहेंगे, AAP की हार पर बोले केजरीवाल
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली चुनाव 2025 पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम लोगों के जनादेश को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हमने पिछले 10 सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे।''
8 Feb 2025, 02:44:32 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : यह जश्न का नहीं बल्कि BJP के खिलाफ 'युद्ध' जारी रखने का समय, कालकाजी सीट जीतने पर बोलीं आतिशी
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली की निवर्तमान सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। आतिशी ने कहा, "मैं कालकाजी के लोगों को मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं अपनी टीम को बधाई देती हूं जिसने 'बाहुबल' के खिलाफ काम किया। हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं जीत गई हूं, लेकिन यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ 'युद्ध' जारी रखने का समय है।"
8 Feb 2025, 02:39:46 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : विकास जीता, सुशासन जीता; दिल्ली चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी का ट्वीट
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
8 Feb 2025, 02:10:31 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : सीलमपुर विधानसभा सीट पर 'आप' के जुबैर अहमद आगे
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : सीलमपुर विधानसभा सीट पर 16वें राउंड की मतगणना के बाद का हाल
'आप' के जुबैर अहमद: 67131
भाजपा के अनिल गौड़: 30178
कांग्रेस के अब्दुल रहमान:14090
8 Feb 2025, 02:01:47 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : घौण्डा से अजय महावर लगातार दूसरी बार चुनाव जीते
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : घौण्डा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय महावर लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। महावर ने 26058 से जीत दर्ज की है।
8 Feb 2025, 01:45:18 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली सचिवालय को सील किया गया
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद हलचल तेज हो गई है। दिल्ली सचिवालय को भी सील कर दिया गया है।
8 Feb 2025, 01:39:24 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हारे
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा की शिखा रॉय ने करीब 14 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें 3139 वोट से चुनाव हरा दिया है।
8 Feb 2025, 01:38:17 PM IST
Delhi Chunav Result 2025 Live : ओखला सीट से AAP के अमानतुल्लाह खान आगे
दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ओखला विधानसभा सीट पर राउंड 10 की मतगणना के बाद का हाल
अमानतुल्लाह खान (आप) : 47798
शिफा उर रहमान खान (एआईएमआईएम) : 27844
मनीष चौधरी (भाजपा) : 10179
अरीबा (कांग्रेस) : 8215