Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFormer MLA Shakti Singh Yadav Launches Public Outreach Campaign in Parvalpur

पूर्व विधायक ने कई गांवों चलाया जनसंपर्क अभियान

पूर्व विधायक ने कई गांवों चलाया जनसंपर्क अभियान पूर्व विधायक ने कई गांवों चलाया जनसंपर्क अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 23 Feb 2025 08:51 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व विधायक ने कई गांवों चलाया जनसंपर्क अभियान

पूर्व विधायक ने कई गांवों चलाया जनसंपर्क अभियान फोटो: शक्ति : परवलपुर प्रखंड में जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव व अन्य। परवलपुर, निज संवाददाता। हिलसा के पूर्व विधायक सह राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने रविवार को परवलपुर प्रखंड की अलावां पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और पार्टी की नीतियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव द्वारा की गई घोषणाएं जैसे- माई बहिन मान योजना से महिलाओं में काफी उत्साह है। साथ ही, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और वृद्धा पेंशन योजना की जानकारी सुनकर भी ग्रामीणों में खुशी देखी गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने शिकायत की कि म्यूटेशन और आवास योजना के सर्वे में अवैध वसूली की जा रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे जनता की आवाज़ को बुलंद करेंगे और उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे। युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि हिलसा विधानसभा के परवलपुर प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव ने कहा कि जब शक्ति सिंह यादव विधायक थे, तब गरीबों की सुनवाई होती थी। लेकिन, अब हालात बदतर हो चुके हैं। मौके पर रामानंद प्रसाद, नवल यादव, अरविंद प्रसाद, सरोज ठाकुर, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें