Hindi NewsएनसीआरDelhi Election 2025: AAP की आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर EC का संज्ञान, दिल्ली के CEO से जांच करने को कहा

Delhi Election 2025: AAP की आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर EC का संज्ञान, दिल्ली के CEO से जांच करने को कहा

Delhi Election 2025 Live: भाजपा बचे हुए 41 उम्मीदवारों की सूची वीकेंड पर जारी कर सकती है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को चुनाव अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठक करेंगे। वहीं कांग्रेस ने मतदाताओं को प्यारी दीदी के बाद दूसरी गारंटी दी है।

Delhi Election 2025: AAP की आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर EC का संज्ञान, दिल्ली के CEO से जांच करने को कहा

Delhi Assembly Election Live

Sneha Baluni| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Thu, 09 Jan 2025 10:54 PM
हमें फॉलो करें

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में चुनावी बिगुल बजते ही मुख्यमंत्री के बंगले को लेकर सियासत और तेज हो गई। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज बुधवार सुबह सीएम आवास पहुंचे और भीतर जाने की जिद पर अड़ गए। आप नेताओं ने कहा कि वह यहां सोने का कमोड, बार और स्वीमिंग पूल खोजने आए हैं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। दूसरी ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सनातन सेवा समिति लॉन्च की जिसमें भाजपा के मंदिर प्रकोष्ठ को छोड़कर कई पुजारी और संत आप में शामिल हो गए।

इसी बीच भाजपा बचे हुए 41 उम्मीदवारों की सूची वीकेंड पर जारी कर सकती है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को चुनाव अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठक करेंगे। वहीं कांग्रेस ने मतदाताओं को प्यारी दीदी के बाद दूसरी गारंटी दी है। पार्टी ने बुधवार को दिल्ली की सत्ता में आने पर हर नागरिक को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का वादा किया है। इससे पहले पार्टी ने महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली की हर महिला को ढाई हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की थी। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स-

9 Jan 2025, 09:19:48 PM IST

Delhi Election 2025 Live: AAP की शिकायतों पर EC ने लिया संज्ञान

Delhi Election 2025 Live: आम आदमी पार्टी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए भारतीय निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को आचार संहिता उल्लंघन की जांच करने, तथ्यों का पता लगाने और आदर्श आचार संहिता के अनुसार तत्काल उचित कार्रवाई करने को कहा है, साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को भेजने के लिए भी कहा है।

9 Jan 2025, 08:37:25 PM IST

Delhi Election 2025 Live: भाजपा ने पूर्वांचली भाइयों के साथ हमेशा राजनीति की: संजय सिंह

Delhi Election 2025 Live: भाजपा पर पलटवार करते हुए AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोले, 'भाजपा ने यूपी, बिहार और पूर्वांचल के भाइयों के साथ हमेशा राजनीति की है। संसद में पूर्वांचलियों को रोहिंग्या बांग्लादेशी कहने वाली BJP ये भूल गई कि अरविंद केजरीवाल ने सबसे ज़्यादा टिकट पूर्वांचल के भाइयों को दिया। उन्हें मंत्री बनाया, सांसद बनाया, सैकड़ों छठ घाट बनाए। कच्ची कॉलोनियों में हज़ारों करोड़ के काम कराए।'

9 Jan 2025, 08:33:17 PM IST

Delhi Election 2025 Live: AAP के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं होगा: देवेंद्र यादव

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है, जिससे अरविंद केजरीवाल घबरा गए हैं। वह अपने सहयोगियों के माध्यम से कांग्रेस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम उनकी पार्टी के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेंगे।

9 Jan 2025, 07:44:53 PM IST

Delhi Election 2025 Live: सचदेव बोले- केजरीवाल के मन में पूर्वांचली लोगों के लिए नफरत भरी है

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर हमलावर होते हुए कहा, ‘केजरीवाल समय-समय पर पूर्वांचल के भाइयों और बहनों का अपमान करते रहे हैं। उनके मन में यूपी-बिहार के लोगों के लिए नफरत भरी हुई है। कभी वह यूपी-बिहार वालों को शिक्षा व्यवस्था पर बोझ बताते हैं, कभी कहते हैं कि दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं पर 500 रुपए का टिकट लेकर आते हैं और दिल्ली पर बोझ डालकर चले जाते हैं...। आज तो उन्होंने हद कर दी और हमारे पूर्वांचल के लोगों को नकली वोटर तक कह दिया।’

9 Jan 2025, 07:31:21 PM IST

Delhi Election 2025 Live: नड्डा बोले- बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे केजरीवाल

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा- ‘पिछले 10 वर्षों से दिल्ली पर आपदा बनकर भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ा कर लूट मचा रहे अरविंद केजरीवाल को अपनी हार का डर सताने लगा तो बौखलाकर UP और बिहार के हमारे भाई–बहनों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर उतारू हो गए। केजरीवाल ने यूपी–बिहार के हमारे लोगों को फर्जी वोटर कहकर उनका अपमान किया है। दिल्ली की जनता सत्ता से उखाड़कर उन्हें इसका जवाब जरूर देगी।’

9 Jan 2025, 07:27:13 PM IST

Delhi Election 2025 Live: मनोज तिवारी बोले- आपने हिम्मत कैसे की?

Delhi Election 2025 Live: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के प्रवासियों का अपमान करने का पुराना इतिहास रहा है...।’

9 Jan 2025, 05:57:54 PM IST

Delhi Election 2025 Live: यूपी-बिहार के वोटर मुद्दे पर केजरीवाल पर भड़के मनोज तिवारी

Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के गुरुवार को कहा कि भाजपा यूपी और बिहार के लोगों के फर्जी वोट बना रही है। जिसके बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उनके इस बयान की निंदा करते हुए कहा, 'अरविंद केजरीवाल खबरदार, फर्जी आप हो सकते हो, फर्जी आपके वादे और AAP के हो सकते हैं, फर्जी कार्य भ्रष्टाचार, चोरी, लूट, झूठ ये आप कर सकते हो। यूपी-बिहार के लोग ना तो फर्जी विचार रखते हैं और ना तो कभी अपने मन की शुद्धता में कमी आने देते हैं। यूपी-बिहार के जो लोग दिल्ली आए हैं, जो प्रवासी लोग यहां आए हैं, उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। और जो लोग यहां रहते हैं उनका वोट बनना जरूरी है।'

9 Jan 2025, 05:19:51 PM IST

Delhi Election 2025 Live: हम दिल्ली में अकेले और पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहे: देवेंद्र यादव

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, 'हम दिल्ली में अकेले और पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहे हैं। हम मौजूदा सरकार की कमियों को उजागर करने का काम लगातार करते रहेंगी और दिल्ली की जरूरत के अनुसार अपना घोषणा पत्र लेकर आएंगे। जिस तरह अरविंद केजरीवाल ने कल कहा कि कांग्रेस नेता अशोक गहलोत जी ने कहा है कि हम भाजपा की मदद करेंगे, जबकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। ये गलत बयान लोगों को भ्रमित करने के लिए दिए जाते हैं और यह केवल AAP के डर को दिखाता है।'

9 Jan 2025, 04:46:33 PM IST

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल ने लगाया नई दिल्ली की वोटर लिस्ट में स्कैम का आरोप

Delhi Election 2025 Live: चुनाव आयोग कार्यालय से निकलकर केजरीवाल ने कहा कि बीते 22 दिन में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 5,500 वोट हटाए जाने के आवेदन आए। जबकि वहां कुल वोट ही 1 लाख हैं, ऐसे में 5.5 प्रतिशत वोट हटाए जाने की शिकायत आना गड़बड़ी लगती है। इसके अलावा 8 जनवरी तक नई दिल्ली में 13,000 नए वोट के लिए भी आवेदन किए गए, जाहिर है फर्जी वोट बनाने के लिए यूपी और बिहार से लोगों को लाया जा रहा है।

9 Jan 2025, 04:15:41 PM IST

Delhi Election 2025 Live: AAP नेताओं ने की प्रवेश वर्मा के घर छापे की मांग

Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल समेत AAP के कई नेता गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले। जहां उन्होंने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनके घर रेड की मांग की। केजरीवाल में CEC से कहा कि प्रवेश वर्मा सरेआम महिलाओं को 1100 रुपए बांट रहे हैं और नौकरियों का झांसा देकर वोट मांग रहे हैं। साथ ही आप नेताओं ने मतदाता सूची में नाम हटाने व जुड़वाने को लेकर बीजेपी पर हेरफेर करने का आरोप भी लगाया।

9 Jan 2025, 03:33:16 PM IST

Delhi Election 2025 Live: सीएम फेस पर बिधूड़ी बोले- हमारे पास मोदीजी का चेहरा

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, ‘हमारे पास मोदी जी का चेहरा है। उनके आशीर्वाद से उनके मार्गदर्शन में हम चुनाव में उतर रहे हैं। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी और विकास कार्य होंगे…’

9 Jan 2025, 03:31:30 PM IST

Delhi Election 2025 Live: कैलाश गहलोत बोले- पूरी दिल्ली में एक ही आवाज सुनने को मिल रही

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीएम फेस पर पर बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत ने कहा, 'सरकार भाजपा की बनने जा रही है और मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा, इसमें कोई शक नहीं है। ये जनता की आवाज है और यह केवल मैं नहीं कह रहा हूं। पूरी दिल्ली में इस बार एक ही आवाज सुनने को मिल रही है कि इस बार भाजपा आ रही है।'

9 Jan 2025, 03:21:44 PM IST

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल और आतिशी चुनाव आयोग दफ्तर पहुंचे

Delhi Election 2025 Live: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से मुलाकात करने के लिए चुनाव आयोग के दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंचे।

9 Jan 2025, 03:15:21 PM IST

Delhi Election 2025 Live: सांसद मनोज तिवारी ने बताया कौन होगा भाजपा का सीएम फेस

Delhi Election 2025 Live: भाजपा के सीएम फेस को लेकर सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'भाजपा का चेहरा नीति और नीयत है। बीजेपी का फेस यह है कि हम जनता के हितों को सबसे ऊपर रखकर चलना चाहते हैं।अरविंद केजरीवाल भी तो सीएम फेस थे, उन्होंने क्या दिया दिल्ली को। गंदे पानी से मौत दी, प्रदूषित हवा से सांसों पर आपातकाल दिया, बस मार्शलों को नौकरी से निकाल दिया, जितने हमारे गेस्ट टीचर्स थे, आज उन्हें परमानेंट करने की बजाय नौकरी से निकाला जा रहा है।'

9 Jan 2025, 02:32:26 PM IST

Delhi Election 2025 Live: जाति राजनीति कर रही है आप

Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल की जाट समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग पर संदीप दीक्षित ने कहा, 'जाट समुदाय दिल्ली में इतने लंबे समय से रह रहा है। अरविंद केजरीवाल पहले नहीं जागे। संविधान में किसी भी समुदाय को आरक्षण सूची में जोड़ने का प्रावधान है। हर राज्य के लिए एक आयोग है। पत्र लिखने से कुछ नहीं होगा। आपको (अरविंद केजरीवाल) अपना काम करना चाहिए। 10 साल बाद अचानक आपको एहसास हुआ कि आपको जाट समुदाय से वोट नहीं मिल रहे हैं, इसलिए आप सिर्फ जाति की राजनीति कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि आप तनाव में हैं।'

9 Jan 2025, 02:18:28 PM IST

Delhi Election 2025 Live: गाली-गलोच' पार्टी के पास नहीं है कोई एजेंडा

Delhi Election 2025 Live: आतिशी ने कहा, 'इस 'गाली-गलोच' पार्टी के पास दिल्ली के लिए कोई एजेंडा, नैरेटिव या सीएम चेहरा नहीं है। उनका एक ही काम है- अरविंद केजरीवाल को गालियां देना। मुझे लगता है कि दिल्ली के लोगों के लिए निर्णय लेना बहुत आसान होगा।'

9 Jan 2025, 02:09:27 PM IST

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली के लोग बहाने सुनकर थके

Delhi Election 2025 Live: गांधी नगर से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा, 'एक राजनीतिक दल, उसका नेता और उसका मंत्रिमंडल इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है? कोविड के दौरान जब लोग मर रहे थे, उस समय एक राजनीतिक दल का मुखिया आबकारी नीति और अपने 'शीशमहल' पर काम कर रहा था। इससे ज्यादा असंवेदनशील क्या हो सकता है? दिल्ली का प्रशासनिक ढांचा चरमरा गया है। दिल्ली के लोग बहाने सुनकर थक चुके हैं, जैसे एलजी और केंद्र सरकार उन्हें (अरविंद केजरीवाल) काम नहीं करने दे रही।'

9 Jan 2025, 02:01:03 PM IST

Delhi Election 2025 Live: केंद्र ने वादे के बावजूद जाट समुदाय को नहीं दिया आरक्षण

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली के मंत्री रघुविंदर शौकीन ने जाट आरक्षण को लेकर कहा, 'दिल्ली में बहुत से बच्चों को दिल्ली यूनिवर्सिटी और अन्य कॉलेजों में दाखिला नहीं मिलता। दिल्ली राज्य ने जाट समुदाय को ओबीसी सूची में शामिल किया है, लेकिन केंद्र सरकार ने वादे के बावजूद ऐसा नहीं किया। सभी को मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलता है, लेकिन ओबीसी आरक्षण के आधार पर नहीं।'

9 Jan 2025, 01:55:36 PM IST

Delhi Election 2025 Live: संजय ने बताया क्यों दूसरी पार्टियां AAP को कर रहीं सपोर्ट

Delhi Election 2025 Live: आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'सबका लक्ष्य भाजपा को हराना है। दिल्ली में आप ही एकमात्र पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है। यही कारण है कि अन्य पार्टियां हमारा समर्थन करने के लिए आगे आ रही हैं और इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं।'

9 Jan 2025, 01:46:55 PM IST

Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस-आप ने कई बार मिलाया हाथ

Delhi Election 2025 Live: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर सरकार बना चुके हैं। उन्होंने झूठ फैलाने और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कई बार हाथ मिलाया है। टीएमसी और समाजवादी पार्टी का दिल्ली से कोई लेना-देना नहीं है, अरविंद केजरीवाल की तरह वे भी लोगों को लूटते हैं और झूठ बोलते हैं।'

9 Jan 2025, 01:32:11 PM IST

Delhi Election 2025 Live: 11 को जारी करेंगे दूसरी लिस्ट

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली भाजपा महासचिव विष्णु मित्तल ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल अपना शीशमहल बना रहे हैं, जबकि पीएम मोदी गरीबों के लिए घर बना रहे हैं। अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से बैकफुट पर हैं। दिल्ली की जनता ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। बैठक (चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक) करीब 4 घंटे तक चलेगी। समिति में 42 विभाग हैं। इसलिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी विभागों के साथ बैठक करेंगे। हमारी सीईसी की बैठक 10 तारीख को होगी, इसलिए हम 11 तारीख तक सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर देंगे।'

9 Jan 2025, 01:27:16 PM IST

Delhi Election 2025 Live: केवल कांग्रेस को हराने के लिए चुनावी मैदान में उतरती है आप

Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के बयान पर नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल कुछ भी कहें लेकिन आप दिल्ली में वो पार्टी है जिसने कांग्रेस को बदनाम किया। मुझे याद नहीं आता कि उन्होंने 2012-13 में बीजेपी के खिलाफ एक भी शब्द कहा हो। आप का तरीका ये है कि सभी चुनावों में वो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को हराने के लिए उतरे हैं। अगर आप दिल्ली से बाहर किसी आम आदमी से बात करेंगे तो वो भी आपको यही बताएगा कि आप सिर्फ कांग्रेस को हराने के लिए चुनाव लड़ती है। अगर आपको बीजेपी और आरएसएस से इतनी ही नफरत है तो आपने आरएसएस को चिट्ठी क्यों लिखी? कांग्रेस ने कभी ऐसी चिट्ठी नहीं लिखी।'

9 Jan 2025, 01:17:32 PM IST

Delhi Election 2025 Live: धोखेबाजों का समूह है इंडिया अलायंस

Delhi Election 2025 Live: राजौरी गार्डन से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'इंडिया गठबंधन कुछ और नहीं बल्कि धोखेबाजों का एक समूह है...जो लोग लाभ देखते हैं, वे केजरीवाल के साथ मिल जाते हैं। हम (भाजपा) कांग्रेस मुक्त भारत के लिए काम कर रहे हैं और अब जब अरविंद केजरीवाल को लग रहा है कि वह कांग्रेस से भी नीचे जा रहे हैं, तो वह नए पत्ते खोल रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले 10 सालों में दिल्ली को क्यों बर्बाद किया। महिलाओं को 1000 रुपये नहीं दिए, बिजली-पानी के बिल लाखों रुपये के आ रहे हैं।'

9 Jan 2025, 01:02:42 PM IST

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल का हेल्थ मॉडल है विज्ञापन

Delhi Election 2025 Live: कस्तूरबा नगर से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने कहा, 'अशोक गहलोत द्वारा शुरू किया गया स्वास्थ्य मॉडल आजमाया हुआ और परखा हुआ है। अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रस्तावित स्वास्थ्य मॉडल सिर्फ एक विज्ञापन मॉडल है। उनका, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया का इलाज मैक्स अस्पताल में हुआ और सरकार ने बिल का भुगतान किया। कांग्रेस चाहती है कि आम आदमी दिल्ली के बड़े निजी अस्पतालों में इलाज करवा सकें और सरकार उसका खर्च उठाए। अरविंद केजरीवाल सभी को व्यक्तिगत स्तर पर फोन कर रहे हैं और विभिन्न दलों से समर्थन मांग रहे हैं। क्या दिल्ली में रहने वाले महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड जैसे अन्य राज्यों के किसी व्यक्ति को मुफ्त इलाज मिला? नहीं।'

9 Jan 2025, 12:52:15 PM IST

Delhi Election 2025 Live: लालची लोगों का जमावड़ा है इंडिया गठबंधन

Delhi Election 2025 Live: जनकपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद ने कहा, 'इंडिया गठबंधन सत्ता के लालची लोगों का जमावड़ा है। इनके पास कोई विचारधारा नहीं है। कुछ राज्यों में ये साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं, तो कुछ राज्यों में ये अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं। दिल्ली में इंडिया गठबंधन कभी अस्तित्व में ही नहीं रहा। इस गठबंधन में सिद्धांतों का अभाव है।'

9 Jan 2025, 12:40:22 PM IST

Delhi Election 2025 Live: भाजपा ही कर सकती है दिल्ली का विकास

Delhi Election 2025 Live: भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने कहा, 'भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो दिल्ली का विकास कर सकती है। एलजी और केंद्र के साथ मिलकर काम कर सकती है। लोगों ने इसका विश्लेषण किया है। मुझे 200 प्रतिशत यकीन है कि केंद्र और एलजी के साथ सहयोग किए बिना दिल्ली प्रगति नहीं कर सकती। दिल्ली का शासन ढांचा ऐसा है। हर फाइल एलजी के पास जाती है।'

9 Jan 2025, 12:27:30 PM IST

Delhi Election 2025 Live: बिखरा हुआ है इंडिया गठबंधन

Delhi Election 2025 Live: मालवीय नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा 'बसपा अलग से चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस अलग से चुनाव लड़ रही है, इसलिए हम देख सकते हैं कि इंडिया गठबंधन पहले से ही बिखरा हुआ है। आपको अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहिए क्योंकि वह राहुल गांधी के साथ प्रचार कर रहे थे। यह सब दिखावा था।'

9 Jan 2025, 12:16:38 PM IST

Delhi Election 2025 Live: लोगों का आप से भरोसा उठ गया

Delhi Election 2025 Live: भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा की आप और कांग्रेस एक-दूसरे की सहयोगी हैं। उन्होंने कहा, 'बुजुर्गों को कोई पेंशन नहीं दी गई। दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पीने का पानी खरीदना पड़ता है। बिजली कंपनियों ने उन पर सरचार्ज लगा रखा है। प्रदूषण अपने चरम पर है। लोगों का आप से भरोसा उठ गया है। अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए और शीला दीक्षित को जेल भिजवाते हुए राजनीति में आए थे। आप और कांग्रेस दोनों सहयोगी हैं और दोनों ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। तो वे कांग्रेस और भाजपा को एक साथ कैसे देखते हैं?'

9 Jan 2025, 12:10:03 PM IST

Delhi Election 2025 Live: मैं जाट समाज के लिए संघर्ष करूंगा

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि 10 सालों से गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी जाट समाज को धोखा दे रहे हैं। इसे लेकर मैंने पीएम को पत्र भी लिखा है। अगर मैं सत्ता में आता हूं तो मैं जाट समाज को उसका अधिकार दिलाऊंगा, फिर चाहे मुझे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। मैं संघर्ष करूंगा।

9 Jan 2025, 12:06:24 PM IST

Delhi Election 2025 Live: जाट समाज को शाह ने दिया धोखा

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि दिल्ली के जाट समाज को दिल्ली में आरक्षण नहीं मिलता। अमित शाह ने वादा किया था कि जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इसके बावजूद नहीं किया।

9 Jan 2025, 11:59:46 AM IST

Delhi Election 2025 Live: भाजपा सीएम आवास पर लड़ रही है चुनाव

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हम मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिलाओं के लिए 2100 रुपये, निजी अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज और पुजारियों और ग्रंथियों के लिए 18000 रुपये के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ये चुनाव सीएम आवास के मुद्दे पर लड़ रही है। ठीक है, अगर वे इसे उठाना चाहते हैं, तो हम पीएम आवास का मुद्दा भी उठाएंगे। अब वे पीछे नहीं हट सकते।'

9 Jan 2025, 11:49:16 AM IST

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल को दूसरे राज्यों के नेताओं की क्या जरूरत है

Delhi Election 2025 Live: कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल को अचानक दूसरे राज्यों से नेताओं को अपने प्रचार के लिए लाने की क्या जरूरत पड़ गई? अगर उन्होंने 10 साल काम किया है, तो उन्हें उसी के आधार पर वोट मांगना चाहिए था। पूरी दिल्ली अरविंद केजरीवाल के नाम पर वोट मांग रही है, जिसमें सीएम आतिशी भी शामिल हैं। कोई भी उनकी मदद नहीं कर पाएगा'

9 Jan 2025, 11:39:04 AM IST

Delhi Election 2025 Live: इंडिया गठबंधन आपस में लड़ता रहा है

Delhi Election 2025 Live: भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, 'यह ट्रेंड है, इंडिया गठबंधन आपस में ही लड़ता रहा और एनडीए ने सरकार बना ली। हरियाणा में भी यही हुआ। दिल्ली में भी यही ट्रेंड रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन टूट जाएगा। इंडिया गठबंधन को राष्ट्रविरोधी ताकतों ने एक साथ बांध रखा है।'

9 Jan 2025, 11:28:44 AM IST

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल पर भाजपा नेताओं का हमला

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल पर भाजपा नेताओं ने हमला बोला है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जब वे 62 विधायक होते हुए मुख्यमंत्री नहीं हैं तो चुनाव जीतकर कैसे बन जाएंगे। वहीं प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल को पता है कि वे हारने वाले हैं इसलिए ऐसी पार्टियों से सपोर्ट मांग रहे हैं जिनका दिल्ली में कोई वजूद नहीं है।

9 Jan 2025, 11:00:32 AM IST

Delhi Election 2025 Live: केवल राजनीतिक गठबंधन है इंडिया अलायंस

Delhi Election 2025 Live: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, 'इंडिया गठबंधन एक राजनीतिक गठबंधन है, वे नेचुरल सहयोगी नहीं हैं। वे तब तक साथ रहेंगे जब तक वे एक-दूसरे के राजनीतिक हितों के अनुसार काम करते रहेंगे। हम दिल्ली में देख सकते हैं कि कैसे अन्य लोग दिल्ली में आप का समर्थन करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता में आना है।'

9 Jan 2025, 10:40:25 AM IST

Delhi Election 2025 Live: दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई(एम)

Delhi Election 2025 Live: सीपीआई(एम) नेता वृंदा करात ने कहा, 'सीपीआई(एम) दिल्ली में दो सीटों- करावल नगर और बदरपुर पर चुनाव लड़ेगी। जहां वामपंथी दल चुनाव लड़ेंगे, वहां हम एक-दूसरे का समर्थन करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव की शेष सीटों पर सीपीआई(एम) उस पार्टी का समर्थन करेगी जो भाजपा को हरा सके। मेरी पार्टी का नारा है 'भाजपा हराओ, दिल्ली बचाओ'।

9 Jan 2025, 10:20:13 AM IST

Delhi Election 2025 Live: पहले ही टूट चुका था इंडिया गठबंधन

Delhi Election 2025 Live: रोहिणी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने कहा, 'इंडिया गठबंधन पहले ही टूट चुका था। यह तय है कि जब गठबंधन दो हिस्सों में बंट जाएगा तो लोगों को साफ पता चल जाएगा कि अरविंद केजरीवाल दोबारा नहीं आने वाले हैं। इन लोगों ने अपने लिए शीश महल बना लिए लेकिन गरीबों को अस्थाई घर तक नहीं दिए। अगर इंडिया गठबंधन में ऐसे लोगों का बहिष्कार हो रहा है तो यह सही है। अगर आप उन पार्टियों का समर्थन ले रहे हैं जिनका दिल्ली में कोई वजूद ही नहीं है तो आप की हालत समझी जा सकती है।'

9 Jan 2025, 10:00:34 AM IST

Delhi Election 2025 Live: आप नेताओं को क्यों नहीं दी परमिशन

Delhi Election 2025 Live: आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'भाजपा अरविंद केजरीवाल के आवास के बारे में गलत सूचना फैला रही थी। जब पार्टी ने मुख्यमंत्री आवास और प्रधानमंत्री द्वारा अपने लिए बनवाए जा रहे 'राजमहल' के अंदर की चीजें दिखाने की पेशकश की तो वे क्यों घबरा गए? आप नेताओं और मीडिया को अंदर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी गई?'

9 Jan 2025, 09:42:22 AM IST

Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस ने खोया विश्वास

Delhi Election 2025 Live: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली चुनाव पर कहा, 'इस बार कांग्रेस चाहे जो भी कहे, उन्होंने लोगों का विश्वास खो दिया है और दिल्ली चुनाव में उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।'

9 Jan 2025, 09:20:52 AM IST

Delhi Election 2025 Live: रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस नेता की बीजेपी को सलाह

Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने दिल्ली सीएम आतिशी पर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी को लेकर कहा, 'यह सिर्फ रमेश बिधूड़ी की बात नहीं है, यह बीजेपी नेताओं की मानसिकता को दिखाता है। महिलाओं के प्रति उनकी विकृत सोच ऐसी टिप्पणियों से साफ होती है। इसके लिए बीजेपी को दो में से एक कदम उठाना चाहिए- या तो रमेश जी को उम्मीदवार के तौर पर हटा दें या देश और महिलाओं से माफी मांगें।'

दिल्ली विधानसभा चुनाव और दिल्ली चुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।