Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsFishing Cat Cubs Discovered in Sugarcane Field in Gokarnnath

गन्ने के खेत में मिले फिशिंग कैट के दो शावक

Lakhimpur-khiri News - गोकर्णनाथ के गांव घरथनिया के गन्ने के खेत में दो फिशिंग कैट के शावक मिले हैं। उन्हें वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया। मुखिया ने पहली बार इन शावकों को देखकर डर गए थे, क्योंकि उनकी शारीरिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 24 Feb 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
गन्ने के खेत में मिले फिशिंग कैट के दो शावक

गोला गोकर्णनाथ। इलाके के गांव घरथनिया के एक गन्ने के खेत में फिशिंग कैट के दो शावक मिले हैं। वन विभाग के कर्मचारियों के हवाले कर दिया गया। रविवार को खेत पर गाने की सिंचाई करने गए तो खेत मुखिया दो शावक देख डर गए कि कही बाघ तो साथ में नहीं है। तब पता चला यह फिशिंग कैट के शावक हैं। लोग जाने अनजाने में इन्हे अपना शत्रु मान लेते हैं। इनकी शारीरिक बनावट गुलदार से मेल खाती है। जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ अनिल कुमार ने बताया कि हर साल फिशिंग कैट की संख्या बेहतर होती जा रही है। इनके संवर्धन के लिये प्राकृतिक आवासों का संरक्षण जरूरी है। बिल्लियां कीचड़ और पानी से नफरत करती हैं, लेकिन मछली पकड़ने वाली बिल्ली ऐसा नहीं करती। ग्राम घरथनिया में सौरभ वर्मा के खेत में गन्ना छिलाई करते समय के बाघ की तरह दिखने वाली फिशिंग कैट के दो शावक मिले। संदीप वर्मा स्वयंसेवक युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं बाघ क्लब के सक्रिय सदस्य ने महेशपुर रेंज से वार्ता कर दोनों शावकों को सुरक्षित सौंप दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें