Hindi Newsएनसीआर न्यूज़AQI reached bad level due to falling mercury, Western disturbance will show effect, IMD

पारा लुढ़कने से 'खराब स्तर' पर पहुंचा AQI; पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर- क्या दिल्ली में होगी बारिश?

  • दिल्ली में रविवार को तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान बीते दिन से करीब 2 डिग्री कम था। इस तरह रविवार को राजधानी में हवा का स्तर भी खराब हो गया

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 9 Feb 2025 12:58 PM
share Share
Follow Us on
पारा लुढ़कने से 'खराब स्तर' पर पहुंचा AQI; पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर- क्या दिल्ली में होगी बारिश?

दिल्ली विधानसभा के नतीजों से राजधानी का सियासी पारा तो ऊपर गया, लेकिन मौसम के तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में रविवार को तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान बीते दिन से करीब 2 डिग्री कम था। इससे पहले दिन 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इस तरह रविवार को राजधानी में हवा का स्तर भी खराब हो गया और यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक गिरकर खराब स्तर पर पहुंच गया।

खराब स्तर की हवा के साथ यहां आज रविवार को सुबह 9 बजे एक्यूआई 201 पहुंच गया। जबकि इसके एक रोज़ पहले की बात करें तो शनिवार को शाम चार बजे एक्यूआई का स्तर मध्यम था और इसकी रीडिंग 152 दर्ज की गई थी। वायु गुणवत्ता में गिरावट आने की वजह हवा की गति में कमी होना और मरकरी के स्तर में गिरावट आना बताया गया है।

ये भी पढ़ें:राज से रुखसती तक; अरविंद केजरीवाल का शीला दीक्षित वाला हाल, 3 बातें एक जैसी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी का अनुमान जताया है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते ये इलाका प्रभावित होना शुरू हो रहा है। दिल्ली में शनिवार को भी गर्म दिन दर्ज किया गया था। यहां अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस और सोमवार और मंगलवार को 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

आईएमडी ने 12 फरवरी से इस क्षेत्र में हवा की गति में 25 किमी/घंटा तक की वृद्धि का भी अनुमान लगाया है। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होने में मदद मिल सकती है। स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है, लेकिन यह काफी कमजोर है। इसलिए बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। यह केवल स्थानीय स्तर पर हवा की गति को धीमा कर रहा है।

ये भी पढ़ें:पंजाब में AAP को लड़नी होगी अस्तित्व की जंग, पैदा हो सकते हैं दिल्ली जैसे हालात
ये भी पढ़ें:श्रद्धा वाकर के पिता का निधन, करते रह गए बेटी के अंतिम संस्कार का इंतजार
अगला लेखऐप पर पढ़ें