cbi ed ofiicials will visit blgium to extradite mehul choksi मेहुल चौकसी को भारत लाने को CBI, ED ने कसी कमर, बेल्जियम जाएंगे 6 अधिकारी, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia Newscbi ed ofiicials will visit blgium to extradite mehul choksi

मेहुल चौकसी को भारत लाने को CBI, ED ने कसी कमर, बेल्जियम जाएंगे 6 अधिकारी

सीबीआई और ईडी के अधिकारी जल्द ही बेल्जियम जाएंगे। मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी के बाद भारत ने उसके प्रत्यर्पण के प्रयास तेज कर दिए हैं। भारत के आग्रह पर ही उसे बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानTue, 15 April 2025 07:36 AM
share Share
Follow Us on
मेहुल चौकसी को भारत लाने को CBI, ED ने कसी कमर, बेल्जियम जाएंगे 6 अधिकारी

भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी के बाद भारतीय एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मेहुल चौकसी की कोर्ट में सुनवाई से पहले ईडी और सीबीआई बेल्जियम जाने को तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई और ईडी ने बेल्जियम जाने वाले अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर ली है। जल्द ही ये अधिकारी रवाना हो सकते हैं। सीबीआई और ईडी के आग्रह पर ही मेहुल चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक वह स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था।

प्रत्यर्पण का आग्रह करने के बाद चौकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक सीबीआई और ईडी से तीन-तीन अधिकारियों को बेल्जियम भेजा जाएगा। उनके चयन के बाद कागजात बनाए जाएंगे। वीं इस बात की संभावना है कि चौकसी भी अपने प्रत्यर्पण को रुकवाने के लिए उच्च प्रशासन को अप्रोच करेगा।

सोमवार को ही चौकसी के वकील ने बताया था कि वह बेल्जियम में गिरफ्तारी के विरोध में याचिका फइल करने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि चौकसी ब्लड कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में मेडिकल के आधार पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आरोपी कैंसर से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा,“हम बेल्जियम में उसकी गिरफ्तारी के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया में हैं। जमानत पर उसकी रिहाई की हमारी अपील मुख्य रूप से इस आधार पर होगी कि उसकी चिकित्सा स्थिति स्थिर नहीं है और वह कैंसर का इलाज करा रहा है।”

ये भी पढ़ें:स्विट्जरलैंड भागने की थी तैयारी, कैसे भारतीय एजेंसियों के जाल में फंस गया मेहुल
ये भी पढ़ें:विदेश में क्यों गिरफ्तार कर लिया गया मेहुल चौकसी, भारत में क्या कांड कर भागा था?

उन्होंने आगे कहा,“हम यह भी तर्क देंगे कि हीरा व्यापारी के भागने का जोखिम नहीं है।” उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई पांच दिनों के बाद ही हो सकती है जिसके बाद वह जमानत के लिए अपील दायर करेंगे। चोकसी 2018 में भारत छोड़ने के बाद एंटीगुआ में रह रहा था और बताया जाता है कि भारतीय नागरिकता रखते हुए उसने कैरेबियाई देश की नागरिकता ले ली थी।

सूत्रों ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसके खिलाफ इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस को ‘‘हटा दिया गया’’ था और तभी से भारतीय एजेंसियां उसे प्रत्यर्पण के माध्यम से भारत लाने के प्रयास में लगी हैं। भारत और बेल्जियम के बीच लंबे समय से प्रत्यर्पण संधि है।

India vs Pakistan operation sindoor इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।