Inauguration of 251 Kundiya Gayatri Mahayagya in Begusarai 251 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ का कार्यालय खुला, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsInauguration of 251 Kundiya Gayatri Mahayagya in Begusarai

251 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ का कार्यालय खुला

फोटो नंबर: चार, सर्वोदयनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 251 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ के कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर व्रजनंदन राय, विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, बालमुकुंद सिंह व...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 16 May 2025 08:01 PM
share Share
Follow Us on
251 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ का कार्यालय खुला

बेगूसराय। सर्वोदयनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 251 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को संयोजक व्रजनंदन राय के हाथों हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। महायज्ञ की तैयारी को गति देने के लिए मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के कुल 25 गांवों को चिह्नित कर 15 गायत्री परिजनों की टोली का गठन कर 17 मई से प्रचार प्रसार शुरू किया जाएगा। विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इसका संकल्प लिया। मौके पर सुनील कुमार सिंह, बालमुकुंद सिंह, शैलेंद्र कुमार, केवी शर्मा, सुरेंद्र कुमार सिंह, वीणा देवी, आलोक श्रवण, ज्ञानचंद्र राय, अशोक सिंह, महेंद्र शर्मा, अशोक तिवारी, मुकुलदेव पोद्दार, उमेश गुप्ता, अर्पिता सिं, पूनम सिंह, बुलबुल देवी व अन्य थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।