LIVE Updatesरिफ्रेश
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज February 25, 2025 LIVE - राजद विधायक सुनील सिंह का विधान परिषद से निष्कासन रद्द, सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Hindi News (हिंदी न्यूज़), Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar, हिंदी समाचार February 25, 2025 LIVE -
नेशनल न्यूज, ट्रेंडिंग न्यूज और राष्ट्रीय समचार के इस ब्लॉग में खबरों के पीछे की खबरें भी होंगी। पॉलिटिकल न्यूज से लेकर ब्रेकिंग न्यूज तक यहां बने रहेंगे तो कुछ भी मिस नहीं होगा।

Latest news on February 25, 2025: New Delhi, India - May 7, 2024: A view of Supreme Court of India, in New Delhi, India, on Tuesday, May 7, 2024. (Photo by Sanjeev Verma/ Hindustan Times) (Hindustan Times)
Hindustan| लाइव हिन्दुस्तान |
Tue, 25 Feb 2025 11:07 AM हमें फॉलो करें![]()
![]()
देश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में आप पाएंगे हर पल की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और आपको प्रभावित करने वाली हर खबर के बारे में गहराई से विश्लेषण के अलावा भी बहुत कुछ। 24x7 अपडेट के लिए बने रहें।
डिस्क्लेमर:इस ब्लॉग को AI की मदद से तैयार किया गया है।
25 Feb 2025, 11:07:50 AM IST
Hindi news live : राजद विधायक सुनील सिंह का विधान परिषद से निष्कासन रद्द, सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बिहार विधान परिषद से सुनील सिंह के निष्कासन को रद्द हो गया। अदालत ने कहा कि जुलाई 2024 से सिंह की ओर से गुजारे गए निष्कासन की अवधि को ही निलंबन माना जाएगा।
और पढ़ें
25 Feb 2025, 10:42:58 AM IST
Hindi news live : महाशिवरात्रि पर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु; हाथियों ने कुचलकर मार डाला, 5 की मौत और 2 गंभीर
- पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जैसे ही हाथियों का झुंड उनकी ओर बढ़ा, भक्तों ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। वे उन्हें डराने का प्रयास कर रहे थे। मगर, हाथियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।'
और पढ़ें
25 Feb 2025, 09:02:15 AM IST
Hindi news live : सरकारी अनाज बना आफत, महाराष्ट्र में झड़ने लगे लोगों के बाल? पंजाब से सप्लाई हुआ था गेहूं
- सरकारी राशन से मिलने वाला गेहूं ही आफत बन गया है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सैकड़ों लोगों के बाल अचानक झड़ने लगे और जब इसकी जांच हुई तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।
और पढ़ें
25 Feb 2025, 08:36:43 AM IST
Hindi news live : किसी केस में बच्चे की गवाही मानी जाएगी या कर सकते हैं खारिज? सुप्रीम कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला
- जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि साक्ष्य अधिनियम में गवाह के लिए कोई न्यूनतम उम्र निर्धारित नहीं की गई है। बाल गवाह की गवाही, जिसे गवाही देने में सक्षम पाया जाता है, साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य होगी।
और पढ़ें
25 Feb 2025, 08:12:57 AM IST
Hindi news live : CPM ने मोदी सरकार को फासीवादी मानने से किया इनकार, कांग्रेस बोली- इनके बीच गुप्त संबंध
- सीपीएम ने राज्यों की ईकाइयों को भेजे गए मसौदे में कहा है कि मोदी सरकार फासीवादी नहीं है। सीपीएम के इस रुख पर कांग्रेस और सीपीआई भड़क गई हैं। कांग्रेस ने सीपीएम और बीजेपी के बीच गुप्त संबंध का आरोप भी लगा दिया है।
और पढ़ें
25 Feb 2025, 07:48:33 AM IST
Hindi news live : कैसे दरिंदा बन गया अफान, दादी से लेकर भाई तक 6 लोगों की कर दी हत्या
- पुलिस ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि अफान की मां को गंभीर हालत में एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपनी मां पर भी हमला किया था। मृतकों में दो उनके करीबी रिश्तेदार थे।
और पढ़ें
25 Feb 2025, 07:35:32 AM IST
Hindi news live : भूकंप से फिर कांपी धरती; कोलकाता में सुबह-सुबह महसूस किए गए झटके, 5.1 रही तीव्रता
- नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, मंगलवार की सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में था। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
और पढ़ें
25 Feb 2025, 07:30:07 AM IST
Hindi news live : 21 साल जेल में काटे, सुप्रीम कोर्ट ने एक दशक बाद सुनाया फैसला; रिहा हो गया हत्या का आरोपी
- सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को 21 साल बाद न्याय देते हुए रिहा कर दिया है। उसपर एक नाबालिग की हत्या का आरोप था। निचली अदालत ने 2003 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
और पढ़ें