लो ब्लड प्रेशर वाले कर सकते हैं ये 4 एक्सरसाइज, जानिए व्यायाम कैसे है फायदेमंद
- ब्लड प्रेशर जब हाई होता है तो उसे मैनेज करने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयां खाई जा सकती हैं। लेकिन लो ब्लड प्रेशर के लिए कोई खास दवाई नहीं है, इसलिए कम बीपी रहने वाले लोग घरेलू उपचार लेना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ एक्सरसाइज इस समस्या से छुटकारा दिला सकती हैं। जानिए-

कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर इतना कम रहता है कि उन्हें कभी भी चक्कर आ जाते हैं और कई बार बेहोशी की दिक्कत भी हो सकती है। ये एक ऐसी समस्या है जिसकी कोई नियमित दवा नहीं है। इसे मैनेज करने के लिए ज्यादातर लोग घरेलू उपचारों की मदद लेते हैं। वहीं जिन लोगों का बीपी कम रहता है वह एक्सरसाइज करने से बचते हैं। जबकि ये गलत है, क्योंकि एक्सरसाइज करने पर लो बीपी की समस्या में फायदा मिलता है। एक्सरसाइज करने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आप ज्यादा एनर्जेटिक और एक्टिव फील करते हैं। जानिए किन एक्सरसाइज को करने से फायदा मिल सकता है।
वॉकिंग
पैदल चलना सबसे अच्छा है। यह ब्लड फ्लो में सुधार करता है और शरीर को एक्टिव रखता है। अगर आप वॉक करने की शुरुआत कर रहे हैं तो पहले 5 से 10 मिनट तक ही सैर करें। फिर धीरे-धीरे बढ़ाएं।
नॉर्मल स्क्वैट्स
एरोबिक एक्टिविटी खून और ऑक्सीजन फ्लो के लिए फायदेमंद होती हैं। चक्कर आने पर व्यक्ति अपने शरीर को सहारा देने के लिए कुर्सी के साथ स्क्वाट की प्रेक्टिस कर सकते हैं। शुरुआत में 15 से 20 बार ऐसा करें और फिर धीर-धीरे बढ़ाएं।
लेग रेज
लेग रेज का करते समय आप लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर बेहतर हो सकता है। इसे करने से कोर मसल्स को एक्टिव करने में मदद मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। शुरुआत में 10 से 15 बार करें।
पुश अप
पुश-अप्स हाथ और पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने का एक अच्छा तरीका है। लो ब्रलड प्रेशर वालों के लिए ये बेहतरीन एक्ससाइज हो सकती है जो पेट की चर्बी और मोटापे को कम करने में मदद करता है। हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी ब्लड प्रेशर का उतार-चढ़ाव हो सकता है। ऐसे में ये एक्सरसाइज हार्मोनल संतुलन में मदद कर सकती है।
लो ब्लड प्रेशर में एक्सरसाइज कैसे है फायदेमंद
एक्सरसाइज ब्लड फ्लो में सुधार करने और हाइपोटेंशन का इलाज करने में मदद करती है। एक्सरसाइज और योग जैसी शारीरिक एक्टिविटी दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और ब्लड को अच्छे से पंप करने में मदद करती हैं, जिससे लो ब्लड प्रेशर का लेवल बढ़ता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।