BJP s Tiranga Shaurya Yatra Unites City in Patriotic Fervor भाजपाइयों ने निकाली भारत तिरंगा शौर्य यात्रा, लगे नारे, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsBJP s Tiranga Shaurya Yatra Unites City in Patriotic Fervor

भाजपाइयों ने निकाली भारत तिरंगा शौर्य यात्रा, लगे नारे

Muzaffar-nagar News - भाजपाइयों ने निकाली भारत तिरंगा शौर्य यात्रा, लगे नारे

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSat, 17 May 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
भाजपाइयों ने निकाली भारत तिरंगा शौर्य यात्रा, लगे नारे

जिला मुख्यालय पर शनिवार की सांय पांच बजे से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तााओं ने भारत तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। इस दौरान समूचा शहर देशभक्ति नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। भारत माता की जयघोष से शहर के बाजार गूंज गए। शनिवार को तिरंगा यात्रा टाउन हॉल से शुरू हुई। यात्रा टाउन हाल से शुरू होकर शिवचौक, भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजारा, अंसारी रोड सहित अन्य स्थानों से होते हुए टाउन हॉल पर आकर संपन्न हुई। भारत तिरंगा शौर्य यात्रा का नेतृत्व उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिलेदव अग्रवाल ,भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता जगदीश पांचाल, गौरव स्वरूप, संयोजक सुधीर खटीक आदि ने किया।

इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि यह तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति की चेतना जगाने का माध्यम भी है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी ने कहा कि पार्टी का यह संकल्प है कि हर नागरिक देश के गौरव, परंपरा और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जाने और उसका सम्मान करें। तिरंगा यात्रा उसी भावना को जीवंत करती है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और आमजन ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के गीत गाए। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।