Sonakshi-Zaheer Wedding: 69 साल की रेखा के सामने फीकी दिखीं तब्बू? दोनों में से किसका आउटफिट आपको आया पसंद
- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को अपनी शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमें बी-टाउन के सितारों ने शिरकत की। इस दौरान रेखा और तब्बू भी पहुंची। दोनों में से किसकी आउटफिट आपको ज्यादा पसंद आई?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 23 जून को शादी की। शाम को शादी की सिग्नेचर सेरेमनी हुई और फिर उस के बाद रात में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान रेखा और तब्बू भी पहुंची। दोनों के एंट्री से ही सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई। फोटोज देखकर लग रहा है कि मानों रेखा के सामने तब्बू थोड़ी फीकी दिख रही हों। लेकिन दोनों की आउटफिट काफी सुंदर थी। जहां तब्बू ने शरारा कुर्ता पहना था तो वहीं रेखा ने भी इस बार साड़ी छोड़ एक अलग ही आउटफिट को कैरी किया।
कैसी थी रेखा की आउटफिट
रेखा का स्टाइल हमेशा हर किसी का दिल जीत लेता है। रेखा की उम्र भले ही 69 साल हो गई है, लेकिन उनका स्टाइल आज भी यंग एक्ट्रेसेस को मात देता है। अक्सर रेखा सिल्क साड़ी में नजर आती हैं। लेकिन सोनाक्षी के रिसेप्शन में वह कुछ ऐसा पहनकर आईं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, रेखा ने क्रीम और गोल्डन रंग चूड़ीदार सूट को पहना था। कुर्ते की नेकलाइन, स्लीव्स और बॉर्डर पर गोल्डन कढ़ाई हुई थी। इस सूट के साथ उन्होंने क्रीम और गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी को लपेटा था। जिससे उन्हें एक इंडो वेस्टर्न आउटफिट लुक मिल रहा था। लुक को उन्होंने हरे रंग की जूलरी, बालों में गजरा और हैवी मेकअप के साथ पूरी किया।
कैसी थी तब्बू की आउटफिट
एक्ट्रेस तब्बू भी सादगी भरे अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। सोनाक्षी के वेडिंग रिसेप्शन में भी उनका लुक सिंपल ही था। इस दिन के लिए उन्होंने प्याजी रंग के एक शरारा सूट को चुना था। इस सेट में हैवी घेर वाला शरारा, शॉर्ट कुर्ता और दुपट्टा शामिल है। लुक पूरा करने के लिए उन्होंने सिंपल मेकअप और झुमकों को कैरी किया है। इन दोनों में से किसका आउटफिट आपको ज्यादा पसंद आया?
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।