LJP Leader Questions Food Corporation s Grain Management in Jharkhand अनाजों के रखरखाव में हो रही गड़बड़ी : राजकुमार राज, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsLJP Leader Questions Food Corporation s Grain Management in Jharkhand

अनाजों के रखरखाव में हो रही गड़बड़ी : राजकुमार राज

रांची में लोजपा पारस गुट के अध्यक्ष राजकुमार राज ने झारखंड में भारतीय खाद्य निगम के अनाजों के रखरखाव और ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पोड़ैयाहाट में हजारों टन अनाज खराब...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 12 May 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
अनाजों के रखरखाव में हो रही गड़बड़ी : राजकुमार राज

रांची। लोजपा पारस गुट के अध्यक्ष व भारतीय खाद्य निगम सलाहकार समिति झारखंड के पूर्व सदस्य राजकुमार राज ने झारखंड में भारतीय खाद्य निगम के अनाजों के रखरखाव एवं ट्रांसपोर्टिंग से लेकर हैंडलिंग तक के संवेदकों की कार्यशाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अनाजों के रखरखाव में गड़बड़ी हो रही है। राज ने कहा कि यह जानकारी प्राप्त हुई है कि तीन-तीन एरिया मैनेजर के ब्लैकलिस्टेड करने की रिपोर्ट के बावजूद भी एक संवेदक को ब्लैक लिस्ट नहीं किया जा रहा है। गोड्डा के पोड़ैयाहाट में हजारों टन अनाज गोदाम के बाहर पानी और धूप में खराब हो रहा है, इसका रखरखाव नहीं किया जा रहा।

राज ने कहा कि शीघ्र ही वह इस संबंध में मंत्री उपभोक्ता मामले एवं खाद आपूर्ति को मिलकर अपनी बात रखेंगे और झारखंड में भारतीय खाद्य निगम के पूरे खेल को बताएंगे l

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।