रोहिणी खदान से 500 मीटर की दूरी पर हुआ भू-धंसान
रोहिणी परियोजना के खदान से 500 मीटर दूर जंगल में भू-धंसान हुआ है। यह धंसान ढुब बस्ती के नजदीक 50 मीटर के एरिया में और 8 से 10 फीट गहराई में हुआ। कई पेड़ गिर गए हैं और पिछले वर्ष भी यहाँ भू-धंसान हुआ...

खलारी, निज प्रतिनिधि। रोहिणी परियोजना के खदान से मात्र 500 मीटर की दूरी पर जंगल में भू- धंसान हुआ है। यह भू-धंसान ढुब बस्ती के नजदीक जंगल में हुआ है। लगभग 50 मीटर के एरिया में और लगभग आठ से दस फीट की गहराई तक धंसान हुआ। भू- धंसान के कारण कई पेड़ धराशायी होकर गढ्ढे में ही गिर गए हैं। भू-धंसान के बगल से ही नौ नम्बर मंदिर जाने वाली सड़क गुजरी है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष भी इसी जगह पर भू-धंसान हो चुका है। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में पूर्व में भूमिगत खदान चल चुका है और अब रोहिणी खदान से होने वाली ब्लास्टिंग के कारण जंगलों में भूमि धंसने लगी है, जो बड़े खतरे का कारण बन सकती है, क्योंकि इस क्षेत्र में लोगों का आवागमन रहता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।