Jharkhand Secretariat Service Union Election Scheduled for June 1 Exciting Candidates in Race झारखंड सचिवालय सेवा संघ कार्यकारिणी का चुनाव एक जून को, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Secretariat Service Union Election Scheduled for June 1 Exciting Candidates in Race

झारखंड सचिवालय सेवा संघ कार्यकारिणी का चुनाव एक जून को

झारखंड सचिवालय सेवा संघ का चुनाव एक जून को होगा। नामांकन 19 मई तक चलेगा। अध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवार हैं, जिनमें पूर्व अध्यक्ष विवेक आनंद बास्के और महासचिव पद के लिए राजेश कुमार एवं अमित कुमार के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 16 May 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड सचिवालय सेवा संघ कार्यकारिणी का चुनाव एक जून को

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सचिवालय सेवा संघ कार्यकारिणी का चुनाव एक जून को होगा। पशुपालन भवन के सभागार में आयोजित आमसभा में सभी सदस्य मिलकर कुल बीस पदों के विरुद्ध विभिन्न पदों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। यह चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से किया जाएगा। चुनाव परिणाम की घोषणा उसी दिन की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए नामांकन प्रारंभ हो चुका है, जो 19 मई तक चलेगा। अभी तक अध्यक्ष के लिए एक, महासचिव के लिए दो, उपाध्यक्ष पद के पांच पदों के विरुद्ध चार, सचिव पद के लिए एक, संगठन सचिव के लिए दो एवं संयुक्त सचिव के पदों के विरुद्ध दो नामांकन हुए हैं।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में अनुज रजक, दिप्ती शिखा हेरेंज, रितेश कुमार के अलावा पूर्व अध्यक्ष विवेक आनंद बास्के एवं पूर्व महासचिव पिकेश कुमार सिंह का नाम चर्चा में है। अध्यक्ष पद का चुनाव रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। अंतिम तस्वीर नामांकन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, महासचिव पद के लिए राजेश कुमार एवं अमित कुमार के बीच सीधी टक्कर है। दोनों उम्मीदवार पिछले चुनाव में भी महासचिव पद पर दावेदारी की थी, परंतु कुछ मतों से पीछे रह गए थे। वर्तमान महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा के मैदान में नहीं होने से यह कयास लगाया जा रहा है कि पिछली बार उनको मिले मत जिधर जाएंगे, वही अगला महासचिव होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।