Forest Guard Attacked by Elephant While Treating Injured Elephant in Bundu बुंडू में हाथी के हमले से वनरक्षी घाय, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsForest Guard Attacked by Elephant While Treating Injured Elephant in Bundu

बुंडू में हाथी के हमले से वनरक्षी घाय

बुंडू के बांस वन में घायल हथिनी को दवा और फल देने के दौरान एक अन्य हाथी ने वनरक्षी सोमनाथ मुंडा पर हमला कर दिया। घटना रविवार को हुई, जिसमें सोमनाथ का दाहिना हाथ टूट गया। उन्हें सोनाहातू अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 11 May 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
बुंडू में हाथी के हमले से वनरक्षी घाय

बुंडू, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बुंडू वन क्षेत्र के बांस वन में घायल हथिनी को दवा के साथ फल देने के क्रम में एक अन्य हाथी ने वनरक्षी सोमनाथ मुंडा पर हमला कर दिया। घटना रविवार को दिन के दो बजे की है। इसके बाद घायल वनरक्षी को सोनाहातू अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। सोमनाथ मुंडा का दाहिना हाथ टूट गया। जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी भी रिम्स पहुंचे। घायल वनरक्षी रोड पोआदिरी गांव का निवासी है। घायल हथिनी की सुरक्षा और देखभाल के लिए वनपाल ने स्थानीय वनरक्षी को तैनात किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।