Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीAgarwal Sabha Celebrates Agrasen Jayanti with Cow Service and Youth Discussions

अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू, पहले दिन गो सेवा और गोष्ठी

रांची में अग्रवाल सभा ने अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया। पहले चरण में गो माता की पूजा के बाद गायों की सेवा की गई। गोष्ठी में महिला और युवा सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 19 Sep 2024 07:49 PM
share Share

रांची, वरीय संवाददाता। अग्रवाल सभा की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव गुरुवार को गो सेवा के साथ शुरू हुआ। पहले चरण में सदस्यों ने पूजा-अर्चना के बाद गोशाला में गो माता की सेवा की। गायों के लिए हरा चारा, रोटी, गुड और सब्जी उपलब्ध कराया गया। दोपहर में अग्रसेन भवन सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष मंजू बगड़िया, वीणा श्रीवास्तव व मनीषा अग्रवाल ने अपने विचार रखे। महिला गोष्ठी में किशोर-किशोरियों को क्या बताएं और क्या छिपाएं विषय पर विचार रखे गए। नीरा बथवाल, रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया, मधु सर्राफ, मंजू केडिया, रीना सुरेखा, अलका सरावगी, अनुसूया नेवटिया, बबीता नारसरिया, प्रीति पोद्दार, विनीता सिंघानिया ने भागीदारी निभाई।

इधर, युवा गोष्ठी में वित्तीय अनुशासन एवं बचत विषय पर आलोक पोद्दार, राजीव मुरारका, नीरज कुमार ने निवेश पर जानकारी दी। संचालन अभिषेक केडिया, सौरव बजाज, विकास अग्रवाल व संगठन के उप मंत्री निर्मल बुधिया ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें