Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामू64th Foundation Day Celebration of Shri Sarveshwari Group on September 21

श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस 21 को

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64 वां स्थापना दिवस 21 सितंबर को मेदिनीनगर में मनाया जायेगा। सुबह सफाई और श्रमदान, प्रभात फेरी, ध्वजत्तोलन, पारिवारिक गोष्ठी और भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूThu, 19 Sep 2024 05:59 PM
share Share

मेदिनीनगर। श्री सर्वेश्वरी समूह का 64 वां स्थापना दिवस 21 सितंबर को मनाया जायेगा। समूह के मेदिनीनगर शहर में स्थित सुदना शाखा में कई कार्यक्रम तय कर आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। सुदना स्थित आश्रम में सुबह पांच बजे से सफाई और श्रमदान का कार्यक्रम होगा। 6:30 बजे आश्रम परिसर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए आश्रम लौटेगा। इसके बाद समूह का ध्वजत्तोलन और सफल योनी का पाठ होगा। 11 बजे से आश्रम के सभागार में पारिवारिक गोष्ठी और दोपहर 1:30 बजे से प्रसाद वितरण किया जायेगा। शाखा के मंत्री प्रताप नारायण शाही ने बताया कि 21 सितंबर की शाम में भजन-कीर्तन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें