धुलोट संकीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय
पाकुड़िया। एसंपवित्र वैशाख माह के समापन के अवसर पर प्रखंड के मोंगलाबांध गांव में शुक्रवार को घुलौट कीर्तन का आयोजन किया गया। घुलौट कीर्तन मोंगलाबांध
पाकुड़िया। एसं पवित्र वैशाख माह के समापन के अवसर पर प्रखंड के मोंगलाबांध गांव में शुक्रवार को घुलौट कीर्तन का आयोजन किया गया। घुलौट कीर्तन मोंगलाबांध दुर्गमंदिर से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः वापस लौटी। गाजे बाजे के साथ इस संकीर्तन में निकटवर्ती राज्य पश्चिम बंगाल के धुलौट संकीर्तन का जत्था भी पूरे मोंगलाबांध में भ्रमण कर संकीर्तन की प्रस्तुति झूमते नाचते गाते हुए किया। मौके पर ग्रामीणों ने कीर्तन मंडलियों का अभिनंदन पुष्प वर्षा कर बताशा चढ़ाकर एवं शरबत आदि पिलाकर किया। धुलौट भ्रमण के दौरान रास्ते में जगह-जगह पर प्रसाद के रूप में शर्बत व बतासा वितरण किया गया।
धुलौट कीर्तन को देख ऐसा लग रहा था जैसे लोग भक्ति सागर में डूबकी लगा रहे थे। धुलौट समापन के बाद दुर्गा मंदिर प्रांगण मोगलाबांध में खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।