Seminar on Dr B R Ambedkar Organized by District BJP भाजपा ने बाबा सहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर किया संगोष्ठी का आयोजन, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsSeminar on Dr B R Ambedkar Organized by District BJP

भाजपा ने बाबा सहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर किया संगोष्ठी का आयोजन

जिला भाजपा के तत्वाधान में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ रविन्द्र राय ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि अंबेडकर ने संविधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 22 April 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने बाबा सहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर किया संगोष्ठी का आयोजन

डोमचांच,निज प्रतिनिधि। जिला भाजपा के तत्वाधान में बाबा सहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उदघाटन मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय,विधायक डॉ नीरा यादव, उज्जवल दास,एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि डॉ राय ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि डॉ अंबेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष थे। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें समय- समय पर प्रताड़ित किया। उन्हें लोकसभा से भी जीतने नहीं दिया और संविधान सभा का सदस्य भी नहीं बनने दिया। पर एक सदस्य ने इस्तीफा देकर अपनी जगह खाली की और उन्हें संविधान सभा में पहुंचाया और वे संविधान सभा के अध्यक्ष बने। कांग्रेस केवल एससी समाज के वोटों का उपयोग करना जानती है। लेकिन उनके विकास के लिए कभी नहीं प्रयास किया। कांग्रेस की नीतियों से और तत्कालीन परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर डॉक्टर साहब ने बुद्ध धर्म अपनाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के लोगों को जाकर इसकी हकीकत बताएं और उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का सफल प्रयास करें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी और संचालन जिला महामंत्री विजय यादव ने किया।

संविधान में सभी को समान रूप से समान भाव देने का सफल प्रयास डॉ आंबेडकर ने किया: डॉ नीरा

कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि संविधान में सभी को समान रूप से समान भाव देने का सफल प्रयास डॉ आंबेडकर ने किया। उन्होंने आरक्षण देकर अपने समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस समाज का केवल उपयोग अपने मतों के लिए करते रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी याद में पंच तीर्थ का निर्माण किया: उज्जवल दास

सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने बाबा सहब आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा- दीक्षा विकट परिस्थितियों में हुई थी। लेकिन वे मेधावी थे। उन्होंने सारी बाधाओं को पार करते हुए मुकाम हासिल किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी याद में उन्हें अमर करने पंच तीर्थ का निर्माण किया। भाजपा की सरकार ने ही उन्हें भारत रत्न दिलाया।

हम सभी सनातनी हैं: विशाल वाल्मीकि

एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि ने समाज को संदेश दिया कि हम सभी सनातनी हैं। भगवान बुद्ध भी विष्णु के 10वें अवतार थे। वाल्मीकि जी हमारे ही समाज से आते थे, जिन्होंने रामायण की रचना की। जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने संदेश दिया था कि समाज को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीएगा, वह दहाड़ेगा। लेकिन कांग्रेस ने शिक्षा के नाम पर केवल देश को लूटने का काम किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।