Legal Awareness Camp Held in Phulwariya Panchayat to Educate Citizens चलंत लोक अदालत सह दिन जागरूकता शिविर का आयोजन, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsLegal Awareness Camp Held in Phulwariya Panchayat to Educate Citizens

चलंत लोक अदालत सह दिन जागरूकता शिविर का आयोजन

डोमचांच में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी के मार्गदर्शन में फुलवरिया पंचायत में चलंत लोक अदालत और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुखिया संजय कुमार मेहता ने कहा कि कानून...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 13 May 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
चलंत लोक अदालत सह दिन जागरूकता शिविर का आयोजन

डोमचांच,निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गौतम कुमार की देखरेख में जिले के प्रखंड के फुलवरिया पंचायत में मंगलवार को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मुखिया संजय कुमार मेहता ने कहा कि कानून से जुड़े कार्यक्रम होने से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है और लोग जागरुक होते हैं। लोगों के जागरूक होने से उन्हें कई सुविधा मिलती है। आज लोग जानकारी के अभाव में कई कल्याणकारी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित रहते हैं।

उन्होंने कहा कि आज भी समाज में बाल विवाह, यौन शोषण, घरेलू हिंसा जैसे कुरीति देखने को मिलता है। इस तरह के घृणित कार्य में जो लोग संलिप्त पाए जाते हैं। उनके विरुद्ध कानून में कठोर सजा का प्रावधान है। मुखिया पप्पू कुमार यादव ने कहा कि लोग जानकारी के अभाव में छोटे-मोटे केस में फंस जाते हैं। फिर इन्हें लगातार कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ता है। इसलिए लोगों को कानून का जानकारी होना जरूरी है। अधिवक्ता ललन चौधरी,अधिवक्ता शिवजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि नालसा,झालसा द्वारा समय-समय पर कानून से जुड़े कार्यक्रम जिला स्तर से लेकर प्रखंड पंचायत में किया जाता है। इसका मकसद है कि आमजनों को कानून के प्रति जागरूक करना है। संचालन पीएलवी सुब्रत कुमार मुखर्जी,धन्यवाद ज्ञापन उप मुखिया वासदेव मेहता ने किया। मौके पर पंचायत सचिव बबीता कुमारी, अनुश्री,प्रवीण मेहता, पीएलवी मनोज कुमार, अनुराग पांडेय, विक्की पासवान, श्रुति माला, गुंजा, राखी, बासुदेव मोदी, प्रमिला देवी, कंचन मेहता, मुन्ना यादव, रविंद्र मेहता, संदीप शर्मा, पंकज मेहता, सदानंद मेहता, यदुनंदन मेहता, बाबूलाल मेहता, विनोद मेहता, राजू मेहता, अर्चना देवी, मंजू देवी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।