Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरGrand Poetry Conference Organized by Hulas in Adityapur with Renowned Poets

हुलास की काव्य गोष्ठी में शहर के साहित्यकारों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर संवाददाता साहित्य की खुशबू फैलाने वाली शहर की चिर परिचित साहित्यिक संस्था हुलास

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 29 Sep 2024 09:13 PM
share Share

साहित्य की खुशबू फैलाने वाली शहर की चिर परिचित साहित्यिक संस्था हुलास की ओर से भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन रविवार को आदित्यपुर में किया गया। इसमें प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन, मां शारदे की वंदना से की। मां शारदे की वंदना विजय नारायण सिंह बेरुका द्वारा की गई। अध्यक्षीय संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यक्षता हुलास के संस्थापक अध्यक्ष हरिकिशन चावला ने की। कवि सम्मेलन में रजनी सिंह, सर्वानंद सिंह पथिक, श्यामल सुमन, शोभा किरण, दीपक वर्मा दीप, विजय नारायण सिंह बेरुका, जय प्रकाश पांडेय, अजय मुस्कान आदि ने कविता, गीत, गज़ल प्रस्तुत किए। श्रोताओं में जटाशंकर मिश्र, भगवती मिश्र, राजीव रंजन मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, संजय जैन, नीना जैन, प्रीति मिश्रा, अलोक कुमार, एससी दास प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचलन दीपक वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अजय मुस्कान ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें