वेसाक फुल मून मेडिटेशन का सफल आयोजन
प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट ऑफ झारखंड ने बुद्ध पूर्णिमा पर हजारीबाग में वेसाक फुल मून मेडिटेशन का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने भाग लिया। ध्यान-सत्र में भगवान...

हजारीबाग वरीय संवाददाता। प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट ऑफ झारखंड ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर वेसाक फुल मून मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन हजारीबाग में किया। यह ध्यान-सत्र बीकानेर एक्सप्रेस परिसर में सोमवार को शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित हुआ। जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, चिकित्सा संस्थानों और आम नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति के मंत्रों के साथ हुई। उपस्थित लोगों को वेसाक पर्व का महत्व समझाया गया, जिसे वर्ष का सबसे पवित्र और आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली दिन माना जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध के पृथ्वी पर अवतरण और दिव्य ऊर्जा के संचार का प्रतीक माना जाता है।
वेसाक फुल मून मेडिटेशन के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से ध्यान किया। अपनी मनोकामनाओं को ब्रह्मांडीय ऊर्जा में समर्पित किया और समस्त जीवों के कल्याण हेतु प्रार्थना की। ध्यान-सत्र में देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत हमारे सैनिकों के लिए भी आंतरिक शक्ति, साहस और मानसिक बल की सामूहिक ऊर्जा भेजी गई। कार्यक्रम में वसुंधा कल्याण संस्था की अंजलि कुमारी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के कई छात्र-छात्राएँ भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। सदस्या लता जैन पांड्या एवं नेहा जैन ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आत्मिक जागरूकता, ध्यान की महत्ता और सामूहिक ऊर्जा के प्रभाव से जोड़ना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।