दहेज मुक्त शादी करने वालों को किया प्रेरित
हजारीबाग में यमुना महतो ने बिना दहेज के शादी की। दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ ने वर-वधु को सम्मानित किया। शादी में उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने दहेज मुक्त विवाह का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में संघ के कई...

हजारीबाग नगर प्रतिनिधि दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के मांडू प्रखंड के संगठन मंत्री भुवनेश्वर महतो के भतीजे यमुना महतो ने बिना दहेज के शादी की है। दूल्हा बसंतपुर मांडू निवासी यमुना महतो ने आरा बस्ती रामगढ़ संगीता कुमारी के साथ दहेज मुक्त विवाह किया है। दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ ने वर वधु को सम्मानित किया। उसके बाद शादी के समय उपस्थित सभी ग्राम वासियों ने शपथ लिया कि वे सब भी दहेज मुक्त विवाह करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के जिला अध्यक्ष अमरदीप कुमार, जिला संगठन मंत्री रामस्वरूप महतो, लखन पासवान, सोनू महतो, सुदेश महतो, कोशिला देवी, भाग्य देवी, प्रकाश महतो, जगन्नाथ महतो, नेहरू कुमार, उमेश्वर महतो, रितेश महतो, लाल किशोर महतो, नंदू महतो, महेंद्र महतो, बंसी महतो, पांचों देवी, हरकी देवी, फुल्की देवी, अवनीश सहित काफी संख्या में ग्रामीण शपथ ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।