फांसी लगा महिला ने की आत्महत्या
गढ़वा के सोनपुरवा टांडी मोहल्ले में 25 वर्षीय सबीना परवीन ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगा ली। पति के साथ नोकझोंक के बाद, सबीना ने नाश्ता देकर पंखे में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या की। गंभीर स्थिति...

गढ़वा। सदर थानांतर्गत सोनपुरवा टांड़ी मोहल्ला निवासी फैज राजा की पत्नी 25 वर्षीय सबीना परवीन शुक्रवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में बताया गया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर सबीना व उसके पति के बीच गुरुवार रात नोकझोंक हुआ था। उसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच आपस में समझौता भी हो गया था। शुक्रवार सुबह अपने पति को नाश्ता देकर अपने घर के पंखे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से उतार कर गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।