Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाOver 1000 Youth Join Jharkhand Mukti Morcha at Gadhwa Event

युवा देश के भविष्य युवाओं के कंधों पर है बेहतर समाज निर्माण की जिम्मेदारी : मंत्री

आसन्न विधानसभा चुनाव में दहाईं का आंकड़ा भी पर नहीं कर पाएगा विपक्ष शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरेज हॉल में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 18 Sep 2024 07:40 PM
share Share

गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरेज हॉल में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में गढ़वा शहरी एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 1000 से अधिक युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित थे। उन्होंने कहा युवा देश के भविष्य हैं। युवाओं के कंधों पर बेहतर समाज की निर्माण की जिम्मेदारी है। उनके पास सभी चीजों को काफी बारीकी से सोचने, समझने की शक्ति है। उससे पहले पार्टी में शामिल होने वालों को उन्होंने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मौके पर पार्टी में शामिल होनेवाले युवाकों ने विधानसभा चुनाव में मंत्री की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कराते हुए राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य के युवा, जनता पूरी तरह से जागरूक है। यह किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। पूर्ववर्ती सरकारों ने राज्य की जल, जंगल, जमीन का भरपूर दोहन किया। हेमंत सरकार में पूरे राज्य में सभी क्षेत्रों में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। यहां तक कि गढ़वा के माथे पर लगा पिछड़ेपन का कलंक भी अब काफी तेजी से धुल रहा है। युवाओं में इतनी ताकत है कि ये सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे झारखंड में राजनीतिक उथल पुथल करने की क्षमता रखते हैं। गढ़वा से पूरे राज्य में युवाओं के रूझान का यह संदेश जायेगा। इसका दुरगामी असर होगा। विपक्षी पार्टियां जो समाज को बांटने का काम करती हैं उन्हें विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। विपक्ष दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी। उन्होंने कहा कि वक्त कल भी युवाओं का था और आज भी नवजवानों का है। विपुल सिंह, समी खान सहित अन्य के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से मंटू पटेल, अंशु कमलापुरी, रिषिकांत शर्मा, पीटर पन्ना, मुन्ना यादव, सत्यम कुमार, उपेंद्र प्रजापति, रंजन पासवान, चंदन कुमार राम, रिजवान अहमद, प्रिंस खान, असलम खान, प्रियांशु, चंदन गौड़, अरूण प्रजापति, फारूक अंसारी, मयंक कुमार पंडित सहित अन्य शामिल हैं। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, संतोष केशरी, बलराम कुमार, पिंटु, शादाब खान, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें