Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादYouth s Body Recovered from River in Nirsa Bihar Resident Drowned

निरसा में नदी से युवक का शव बरामद

निरसा के भुयाडी में शुक्रवार को नदी से सचिन यादव का शव मिला। गुरुवार को नहाने के दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया था। बिहार के राजगीर निवासी सचिन ट्रक मालिक का भांजा था। उसे बचाने की कोशिश में दो...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 30 Aug 2024 09:52 AM
share Share

निरसा। निरसा के भुयाडी में शुक्रवार को नदी से युवक का शव बरामद किया। खास निरसा नयाडांगा काली मंदिर के पास खुदिया नदी में गुरुवार को नहाने के दौरान सचिन यादव (25) पानी के तेज बहाव में बह गया था। वह बिहार के राजगीर का रहने वाला है। ट्रक मालिक का भांजा है। चालक संतोष यादव कोलकाता से बिस्कुट लोड कर हजारीबाग के बरकट्ठा जा रहा था। निरसा के गुरुदास नगर में रिश्तेदार हैं। बुधवार की रात निरसा कांटा में ट्रक खड़ा किया था। गुरुवार की सुबह सात बजे खुदिया नदी में सचिन यादव, संतोष यादव, अरविंद यादव, विजय चौधरी नहाने पहुंचे। इस दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में सचिन यादव बह गया। बचाने के लिए दो लोगों ने प्रयास किया, मगर वे लोग पानी के भंवर में फंस गए। किसी तरह दोनों ने खुद को सुरक्षा निकाला। यह सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें