Passenger Injured in Stone-Pelting Incident on Local Train in Deoghar चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी, यात्री गंभीर रूप से घायल, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsPassenger Injured in Stone-Pelting Incident on Local Train in Deoghar

चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी, यात्री गंभीर रूप से घायल

देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में तुलसीतांड के पास एक लोकल ट्रेन पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की। इस घटना में बिहार के सुनील वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरFri, 16 May 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी, यात्री गंभीर रूप से घायल

देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीतांड के पास गुरुवार को चलती लोकल ट्रेन पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी की घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री की पहचान बिहार के सौहनो थाना क्षेत्र निवासी सुनील वर्मा के रूप में हुई है, जो झाझा से देवघर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार, सुनील वर्मा ट्रेन की खिड़की के पास बैठे हुए थे। जैसे ही ट्रेन तुलसीतांड के पास पहुंची, अचानक किसी ने बाहर से ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। एक पत्थर सीधे सुनील वर्मा के सीने पर आकर लगा, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए।

यात्रियों ने तत्काल घटना की सूचना ट्रेन स्टाफ और आरपीएफ को दी। ट्रेन के जसीडीह स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ जवानों ने घायल यात्री को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज कर भर्ती कर लिया । इस घटना के बाद रेल प्रशासन सतर्क हो गया है। आरपीएफ द्वारा अज्ञात असामाजिक तत्वों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।