Tiranga Yatra to Honor Martyrs in Chaibasa भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू होंगी तिरंगा यात्रा, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsTiranga Yatra to Honor Martyrs in Chaibasa

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू होंगी तिरंगा यात्रा

चाईबासा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू होगी और शहीद रामभगवान करकेट्टा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 15 May 2025 01:08 PM
share Share
Follow Us on
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू होंगी तिरंगा यात्रा

चाईबासा। चाईबासा के सरायकेला मोड़ स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुक्रवार को सुबह 9 बजे तिरंगा यात्रा निकलेगी। जिसका समापन पोस्ट ऑफिस चौक पर शहीद रामभगवान करकेट्टा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगा। यह जानकारी जिला भाजपा के अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के वीर जवानों द्वारा प्रदर्शित अद्वितीय शौर्य, बलिदान और पराक्रम को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनके सम्मान में,पश्चिम सिंहभूम के नागरिकों द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।