Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsBhagwat Katha Emphasizes Devotion as Key to Peace and Prosperity
ईश्वर की भक्ति से ही बढ़ती है सुख और समृद्धि: कौशल किशोर
Pratapgarh-kunda News - लालगंज के खपराही में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास कौशल किशोर ने कहा कि ईश्वर की भक्ति से ही सुख और शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष का...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 15 May 2025 08:42 PM

लालगंज। इलाके के खपराही में शिवकुमार मिश्र के यहां चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में दूसरे दिन कथा व्यास कौशल किशोर ने कहा कि ईश्वर की भक्ति ही एक मात्र ऐसा साधन है। जिससे सुख-समृद्धि बढ़ती है और मन को शांति मिलती है। कथा व्यास ने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा ही मनुष्य के मोक्ष का साधन है। इस दौरान शिवकुमार मिश्र, राजेश कुमार, कृष्णकुमार मिश्र, शिवदेवी के साथ सुशील मिश्र, डॉ. मनोज मिश्र, सुधाकर मिश्र, अनिल कुमार, भास्कर मिश्र, प्रभाकर, सुनील, हरिओम मिश्र आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।