Hindi Newsविदेश न्यूज़How Sunita Williams sees 16 sunrises and sunsets in one day know the secret

ISS पर सुनीता विलियम्स एक दिन में 16 बार देखती हैं सूर्योदय और सूर्यास्त, कैसे होता है ऐसा?

  • Sunita Williams: क्या आपको पता है कि सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में कितनी बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखती हैं? यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि सुनीता विलियम्स एक ही दिन में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखती हैं।

Deepak लाइव हिन्दुस्तानSat, 21 Dec 2024 04:00 PM
share Share
Follow Us on
ISS पर सुनीता विलियम्स एक दिन में 16 बार देखती हैं सूर्योदय और सूर्यास्त, कैसे होता है ऐसा?

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स इन दिनों अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। पहले उनके फरवरी में 2025 में लौटने की उम्मीद थी। लेकिन अब नासा ने कहा है कि सुनीता की वापसी में और देरी हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में कितनी बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखती हैं? यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि सुनीता विलियम्स एक ही दिन में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखती हैं। वहां पर हर 45 मिनट पर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने को मिलता है। अनुभवी अंतरिक्ष यात्री ने इस बात की जानकारी साल 2013 में गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान दी थी।

साल 2013 में यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात सुनीता विलियम्स का सम्मान कर रही थी। उस कार्यक्रम में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। सुनीता ने अपने लाजवाब अनुभव के बारे में बताया था। उन्होंने कहाकि मैं खुशनसीब थी कि एक दिन में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का अनुभव मिला। यह सबकुछ तेजी से घूमते स्पेस शटल में होता था।

कैसे होते हैं इतने सारे सूर्योदय और सूर्यास्त
आईएसएस करीब 28,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की परिक्रमा करता है। यह हर 90 मिनट में एक ऑरबिट कंप्लीट करता है। स्पेस स्टेशन की इतनी तेज रफ्तार के चलते अंतरिक्ष यात्री बेहद तेजी से धरती के अंधेरे पक्ष से रोशनी वाले पक्ष की तरफ जाते हैं। इन लोगों को करीब 45 मिनट के अंतराल पर सूर्योदय या सूर्यास्त देखने का मौका मिलता है। इस तरह धरती पर 12 घंटे के दिन और रात के विपरीत, आईएसएस में अंतरिक्ष यात्री 45-45 मिनट की दिन और रात का अनुभव करते हैं।

सोने का समय कैसे तय करते हैं
अंतरिक्ष में दिन-रात का नियमित चक्र नहीं होने के चलते अंतरिक्ष यात्री सोने के समय के लिए खास फॉर्मूला यूज करते हैं। यह है कोऑर्डिनेटेड यूनिवर्सल टाइम (यूटीसी) पर आधारित शेड्यूल। इसी के आधार पर अंतरिक्षयात्रियों के दिन के काम, व्यायाम, भोजन और आराम का समय तय होता है। अंतरिक्ष में अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ बनाए रखने के लिए एस्ट्रोनॉट्स इन शिड्यूल का कड़ाई से पालन करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें