Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़JioHotstar OTT service launched here is everything you need to know about it

JioHotstar लॉन्च: Jio और Hotstar आए एकसाथ, अब पुराने यूजर्स का क्या होगा? यहां मिलेगा हर जवाब

रिलायंस इंडस्ट्रीज और वाल्ट डिज्नी की पार्टनरशिप के बाद नई OTT सेवा JioHotstar पेश कर दी गई है। यह सेवा JioCinema और Disney+ Hotstar का मर्जर है।

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 Feb 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
JioHotstar लॉन्च: Jio और Hotstar आए एकसाथ, अब पुराने यूजर्स का क्या होगा? यहां मिलेगा हर जवाब

भारतीय OTT मार्केट में एक नई सेवा JioHotstar ने दस्तक दी है और इसे लेकर यूजर्स के मन में ढेर सारे सवाल हैं। हालांकि यह सेवा पूरी तरह नई नहीं है और इसे Reliance Industries और Walt Disney कंपनी के जॉइंट वेंचर के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस लॉन्च के बाद JioCinema और Disney+ Hotstar इन दो सेवाओं को आपस में जोड़कर एक कर दिया गया है। आइए आपको इस JioHotstar सेवा के बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्या है नई JioHotstar सेवा?

यूजर्स पहले ही JioCinema और Disney+ Hotstar सेवाओं का कंटेंट देख रहे थे और अब भारत में इन दोनों को मर्जर हो गया है। यानी अब इन दो ऐप्स से अलग-अलग कंटेंट देखने के बजाय दोनों का कंटेंट एकसाथ देखा जा सकेगा। आसान भाषा में समझें तो नई JioHotstar सेवा पर Disney+ Hotstar और JioCinema दोनों का कंटेंट देखा जा सकेगा और इन दोनों के लिए अलग-अलग पेमेंट नहीं करना होगा।

ये भी पढ़ें:सबसे सस्ते में चाहिए अनलिमिटेड 5G का मजा? Jio के ये प्लान 500 रुपये से भी सस्ते

मौजूदा JioCinema और Hotstar यूजर्स का क्या होगा?

JioStar के CEO किरण मनि ने बताया है कि मौजूदा JioCinema और Disney+ Hotstar यूजर्स के लिए कुछ नहीं बदलने वाला है। यूजर्स पहले की तरह वीडियो कंटेंट देखने का विकल्प मिलता रहेगा और अब केवल एक ही ऐप यूज करना होगा। Disney+ Hotstar ही अब JioHotstar बन गया है।

क्या हैं JioHotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान्स?

कंपनी ने अपने सब्सक्राइबर्स को तीन प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प दिया है। इनमें 149 रुपये वाले मोबाइल प्लान के अलावा 299 रुपये का सुपर प्लान और 349 रुपये का प्रीमियम (ऐड-फ्री) प्लान शामिल है। ये सभी प्लान्स तीन महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

क्या काम करते रहेंगे पुराने ऐप्स?

मौजूदा Disney+ Hotstar सब्सक्राइबर्स के लिए ऐप में बदलाव हो गया है लेकिन उनके मौजूदा सब्सक्रिप्शन प्लान के हिसाब से उन्हें कंटेंट देखने का विकल्प मिलता रहेगा। JioCinema Premium यूजर्स को अपने आप नए ऐप पर माइग्रेट किया जा रहा है। ऐसे में अब दो अलग ऐप्स के बजाय केवल एक JioHotstar ऐप काम करेगा।

ये भी पढ़ें:FREE Netflix का हो गया जुगाड़! किसी भी कंपनी का नंबर हो, ऐसे बनेगा काम

ऐप में दिखने वाले कंटेंट में होगा कितना बदलाव?

Hotstar ऐप में दिखने वाले मौजूदा कंटेंट के अलावा पार्टनरशिप और मर्जर के बाद अब यूजर्स को NBC Universal, Peacock, Warner Bros, Discovery, HBO और Paramount सभी का कंटेंट दिखाया जाएगा। इसमें Sparks फीचर दिया गया है, जिसमें भारत से सबसे बड़े डिजिटल क्रिएटर्स का कंटेंट हाइलाइट किया जाएगा। साथ ही यूजर्स को IPL, WPL और ICC इवेंट्स के अलावा अन्य स्पोर्ट्स रिलेटेड लाइव कंटेंट देखने का विकल्प भी मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें