Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka Chopra dances at brother Siddharth Chopra baraat Bride Lehenge Parineeti Chopra arrives with Raghav Chadha

भाई की बारात में पति निक संग झूम के नाचीं प्रियंका चोपड़ा, नीता अंबानी और उनकी बहू ने भी किया डांस

  • सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में अंबानी परिवार भी पहुंचा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के साथ बारात में नीता अंबान और उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता भी डांस करती नजर आ रही हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 Feb 2025 08:59 AM
share Share
Follow Us on
भाई की बारात में पति निक संग झूम के नाचीं प्रियंका चोपड़ा, नीता अंबानी और उनकी बहू ने भी किया डांस

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका के भाई ने नीलम उपाध्याय से शादी की है। सिद्धार्थ और नीलम की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका अपने भाई की बारात में पति निक संग झूम कर नाचती नजर आ रही हैं। उनके साथ अंबानी परिवार भी एंजॉय करता दिख रहा है।

बारात में झूम कर नाचीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी में एक्वा ब्लू कलर का स्ट्रिपलेस लहंगा पहना था। उनका ये लुक पूरी शादी में छाया रहा। इसी बीच अब प्रियंका एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की बारात में खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। वहीं, प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी उनका पूरा साथ देते दिख रहे हैं।

नीता अंबानी ने भी बहू संग किया डांस

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में अंबानी परिवार भी पहुंचा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के साथ बारात में नीता अंबान और उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता भी डांस करती नजर आ रही हैं। प्रियंका उनके साथ जमकर एंजॉय करती दिख रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में प्रियंका के सास, ससुर भी आए थे। वहीं, परिणीति चोपड़ा भी अपने पति राघव चड्ढा के साथ पहुंची।

ये भी पढ़ें:'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से हुआ पहला एविक्शन, बाहर हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें