IPL 2024: ऑरेंज कैप की रेस में रियान पराग और संजू सैमसन ने लगाई छलांग, जसप्रीत बुमराह से छिनी पर्पल कैप
IPL 2024 Orange cap and Purple Cap Updated List- आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रियान पराग और संजू सैमसन टॉप-6 में शामिल हैं। दोनों के नाम 500 से अधिक रन हैं।
IPL 2024 Orange cap and Purple Cap Updated List- राजस्थान रॉयल्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 के 65वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। आरआर के बल्लेबाज संजू सैमसन और रियान पराग ने सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह दोनों ही बल्लेबाज आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-6 में हैं। इनके अलावा पर्पल कैप की रेस में पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने फिर अपनी बढ़त बना ली है। हर्षल पटेल एक बार फिर जसप्रीत बुमराह से पर्पल कैप छीनने में कामयाब रहे, वहीं अर्शदीप सिंह और सैम कुर्रन को भी फायदा मिला है।
सबसे पहले बाद ऑरेंज कैप की करें तो, विराट कोहली 13 मैचों में 66 की औसत और 155 के स्ट्राइक रेट के साथ 661 रन बनाकर इस सूची के टॉप पर हैं। उनके अलावा अभी तक कोई बल्लेबाज इस सीजन 600 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। आरआर वर्सेस पीबीकेएस मैच में रियान पराग 48 रनों की पारी खेल टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, वह कुल 531 रनों के साथ चौथे पायदान पर हैं। वहीं संजू सैमसन 504 रनों के साथ 6ठे स्थान पर हैं।
प्लेयर | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट |
---|---|---|---|---|
विराट कोहली | 13 | 661 | 66.10 | 155.16 |
ऋतुराज गायकवाड़ | 13 | 583 | 58.30 | 141.50 |
ट्रेविस हेड | 11 | 533 | 53.30 | 201.89 |
रियान पराग | 13 | 531 | 59.00 | 152.58 |
साई सुदर्शन | 12 | 527 | 47.91 | 141.29 |
वहीं बात पर्पल कैप की करें तो, पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो विकेट लेकर इस सूची में अपनी बढ़त बना ली है। वह मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह से एक बार फिर आगे निकल गए हैं। हर्षल पटेल के नाम अब इस सीजन 22 विकेट हो गए हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह 20 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। टॉप-5 में इन दोनों के अलावा वरुण चक्रवर्ती, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद हैं।
अर्शदीप 17 विकेट के साथ इस सूची में 6ठे पायदान पर पहुंच गए हैं, वहीं सैम कुर्रन 16 विकेट के साथ 11वें स्थान पर हैं।
प्लेयर | मैच | विकेट | औसत |
---|---|---|---|
हर्षल पटेल | 13 | 22 | 19.45 |
जसप्रीत बुमराह | 13 | 20 | 16.80 |
वरुण चक्रवर्ती | 12 | 18 | 20.39 |
युजवेंद्र चहल | 13 | 17 | 27.58 |
खलील अहमद | 13 | 17 | 28.56 |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।