पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली का पहलगाम अटैक पर रिएक्शन आया है। उन्होंने दिल से एक दुआ की है। आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान गई है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का प्रसारण बंद हो गया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म फैनकोड ने यह एक्शन लिया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल वेटोरी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम की हार की 2 प्रमुख वजहें बताई हैं। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में हमारा शीर्षक्रम नाटकीय रूप से बिखर गया। इसके अलावा पिच को पढ़ने में भी हमसे गलती हुई।
'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 24 अप्रैल 1973 को जन्मे मास्टर-ब्लास्टर जब बल्लेबाजी के लिए उतरते थे तो गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम थे। लेकिन क्या आपको पता है कि वह इकलौता गेंदबाज कौन था जिसके खिलाफ उन्हें अपना ट्रेडमार्क शॉट खेलना सबसे ज्यादा जोखिम वाला लगता था।
पहलगाम आतंकी हमले पर खेल जगत के दिग्गजों ने दुख और आक्रोश जताया है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और कभी आरसीबी के स्टार रहे श्रीवत्स गोस्वामी ने मांग की है कि आतंकियों को उसी भाषा में जवाब दिया जाए जो वो समझते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साथ खेल की वकालत करने वालों को भी लताड़ा है।
सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर 52 वर्ष के हो गए हैं। 24 अप्रैल 1973 को जन्मे क्रिकेट के इस बेशकीमती नगीने को उनके बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर ने तराशा था। वह हर दिन फाइनल प्रैक्टिस सेशन में मिडल स्टंप पर एक रुपये का सिक्का रखा करते थे। जानिए वो दिलचस्प किस्सा।
‘क्रिकेट की बाइबल’ कही जाने वाली विजडन पत्रिका ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2024 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर घोषित किया है। वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर भी भारतीय हैं। यह सम्मान स्मृति मंधाना को मिला है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर माइकल स्लेटर को वहां की एक अदालत ने 4 साल जेल की सजा सुनाई है। उन्हें घरेलू हिंसा समेत कई मामलों में दोषी पाया गया है। हालांकि, स्लेटर को अभी जेल नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि वह एक साल से अधिक की सजा पहले ही भुगत चुके हैं। इस वजह से उनकी सजा आंशिक रूप से निलंबित कर दी गई है।
भारत के दिग्गज पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के लोकपाल के एक ताजा फैसले से आहत हैं। इतना आहत हैं कि उन्होंने कहा है कि उन्हें कभी-कभी अफसोस होता है कि क्रिकेट खेला ही क्यों। आखिर पूरा मामला क्या है, आइए समझते हैं।
हर्षा भोगले और साइमन डूल द्वारा अपने क्यूरेटर की सार्वजनिक आलोचना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने दोनों क्रिकेट विशेषज्ञों की शिकायत की।