IND vs AUS Highlights 3rd Test: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला गाबा में खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा। पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया। ओवरकास्ट कंडीशन को देखते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए थे। रविंद्र जडेजा और आकाशदीप आर अश्विन व हर्षित राणा की जगह टीम में आए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया एक बदलाव के साथ गाबा में उतरी है। स्कॉट बोलैंड की जगह टीम में जोश हेजलवुड की एंट्री हुई है।
मैच के पहले दिन के पहले सेशन में ही दो बार बारिश की वजह से खेल रुका। लंच से पहले हुई बारिश के बाद खेल वापस शुरू नहीं हो पाया। दूसरे दिन का भी मौसम खराब बताया जा रहा है।
AUS 28/0
14 Dec 2024, 11:55:16 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: पहले दिन का खेल समाप्त
IND vs AUS Live Score 3rd Test: ब्रिस्बेन में हो रही झमाझम बारिश को देखते हुए पहले दिन का खेल समय से पहले समाप्त कर दिया गया है। पहले दिन मात्र 13.2 ओवर का ही खेल हुआ। उस्मान ख्वाजा 19 तो नाथन मैकस्वीनी 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
14 Dec 2024, 11:29:10 AM IST
IND vs AUS Live Score- खिलाड़ी अभी भी इंतजार में
IND vs AUS Live Score- ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी अभी भी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं, खिलाड़ियों ने कपड़े भी नहीं बदले हैं। मगर लगता नहीं है कि आज का मुकाबला हो पाएगा।
14 Dec 2024, 11:03:17 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: तीसरा सेशन भी बारिश की वजह से धुलेगा?
IND vs AUS Live Score 3rd Test: ब्रिस्बेन में बारिश जारी है, बताया जा रहा है कि वहां का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है, मगर जिस हिसाब से बारिश हो रही है उसे देखकर लगता नहीं है कि बारिश रुकने पर मैदान समय पर सूख पाएगा। ऐसे में तीसरा सेशन भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है।
14 Dec 2024, 10:37:48 AM IST
IND vs AUS Live Score: टी-ब्रेक का ऐलान
IND vs AUS Live Score: गाबा टेस्ट के पहले दिन का दूसरा सेशन बारिश के चलते धुल गया है और टी ब्रेक का ऐलान हो गया है। जैसा मौसम है उसे देखकर लगता नहीं आज मैच हो पाएगा।
14 Dec 2024, 10:23:58 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: गाबा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ा तो WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या पड़ेगा असर?
IND vs AUS Live Score 3rd Test: अगर गाबा टेस्ट ड्रॉ रहता है तो टीम इंडिाय के खाते में 55.88 प्रतिशत अंक रह जाएंगे और वह तीसरे पायदान पर बनी रहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया को भी नुकसान होगा और उनके खाते में 58.88 प्रतिशत अंक रह जाएंगे।
14 Dec 2024, 09:49:09 AM IST
IND vs AUS Live Score- ब्रिस्बेन के हालात खराब
IND vs AUS Live Score- ब्रिस्बेन से भारतीय फैंस के लिए कोई अच्छी खबर नहीं आ रही है। बारिश अभी भी जारी है। अब ऐसा लगने लगा है फैंस का सुबह-सुबह उठना जाया जाएगा। आज के दिन मैच होने की संभावना काफी कम है।
14 Dec 2024, 09:11:13 AM IST
IND vs AUS Live Score- गाबा में बारिश का कहर
IND vs AUS Live Score- पहले मैदान गीला होने की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही थी, मगर अब बारिश ने फिर से ब्रिस्बेन में दस्तक दी है। बारिश काफी तेज है। फैंस को एक्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
14 Dec 2024, 08:34:11 AM IST
IND vs AUS Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू होने में देरी
IND vs AUS Live Score: गाबा टेस्ट के पहले दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू होने में देरी हो रही है। मैदान गीला है। उम्मीद है कि जल्द फैंस को कुछ एक्शन देखने को मिलेगा।
14 Dec 2024, 07:55:07 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: लंच ब्रेक का ऐलान
IND vs AUS Live Score 3rd Test: बारिश की खलल के बीच पहले दिन के लंच ब्रेक का ऐलान हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 28 रन है।
14 Dec 2024, 07:24:36 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: बारिश की वजह से फिर रुका खेल
IND vs AUS Live Score 3rd Test: बारिश इस बार तेज है, मैच दूसरी बार रुक गया है। इस बार लगता है कि खिलाड़ियों को मैदान पर आने में ज्यादा समय लगेगा और अंपायर जल्दी लंच का ऐलान कर सकते हैं।
14 Dec 2024, 07:21:26 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: मोहम्मद सिराज का शानदार ओवर
IND vs AUS Live Score 3rd Test: दूसरे स्पेल में गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज ने शानदार शुरुआत की। 13वें ओवर में उन्होंने उस्मान ख्वाजा को खूब परेशान किया।
14 Dec 2024, 07:06:13 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: 10 का खेल हुआ पूरा
IND vs AUS Live Score 3rd Test: ऑस्ट्रेलियाई पारी के पहले 10 ओवर का खेल पूरा हो गया है। उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी शानदार बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक भारत को एक भी मौका नहीं दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 26 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के है।
14 Dec 2024, 06:59:31 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: मेडन ओवर के साथ आकाशदीप ने की शुरुआत
IND vs AUS Live Score 3rd Test: मोहम्मद सिराज को 8वें ओवर में रिप्लेस करके आए आकाशदीप ने मेडन ओवर के साथ शुरुआत की। उनकी सटीक लाइन और लेंथ अगले कुछ ओवर्स में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान करेगी।
14 Dec 2024, 06:37:03 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: कवर्स हटे, जल्द शुरू हो सकता है मैच
IND vs AUS Live Score 3rd Test: गाबा से अच्छी खबर सामने आ रही है। पिच से कवर्स हट चुके हैं। उम्मीद हैं कि अगले 10-15 मिनट में खेल फिर से शुरू हो जाएगा।
14 Dec 2024, 06:20:15 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: बारिश की वजह से रुका खेल
IND vs AUS Live Score 3rd Test: ब्रिस्बेन का मौसाम आज ऐसे ही खिलाड़ियों को परेशान करता रहेगा। बारिश होने की वजह से खेल रुक गया है। हालांकि बारिश इतनी भी तेज नहीं है कि खिलाड़ी पूरी तरह से मैदान से बाहर जाए। मगर फिर भी कवर्स आ गए हैं।
14 Dec 2024, 06:08:24 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: सिराज की साधारण गेंद पर ख्वाजा ने जड़ा चौका
IND vs AUS Live Score 3rd Test: उस्मान ख्वाजा ने बल्ले से पहला चौका पारी के चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज को लगाया। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने पुल शॉट की मदद से मिड विकेट में चार रन बटोरे। 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के है।
14 Dec 2024, 05:56:50 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: बुमराह का मेडन ओवर, सिराज दूसरे छोर से
IND vs AUS Live Score 3rd Test: आकाशदीप नहीं, दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज ही जसप्रीत बुमराह का साथ देने आए हैं। आकाशदीप नई गेंद से एक बेहतर विकल्प हो सकते थे, मगर रोहित सिराज के साथ ही गए हैं।
14 Dec 2024, 05:53:48 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: उस्मान ख्वाजा ने चौके से खोला टीम और अपना खाता
IND vs AUS Live Score 3rd Test: जसप्रीत बुमराह की तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाकर टीम और अपना खाता खोला। हालांकि ये रन उनके पैर पर लगर आए जिस वजह से अंपायर ने लेग बाय का इशारा किया।
14 Dec 2024, 05:52:14 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: ख्वाजा-मैकस्वीनी की जोड़ी मैदान पर
IND vs AUS Live Score 3rd Test: भारतीय टीम के साथ उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। जसप्रीत बुमराह पहला ओवर डालेंगे। आज भारत का पेस अटैक काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।
14 Dec 2024, 05:46:31 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर
IND vs AUS Live Score 3rd Test: मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतर चुकी है।
14 Dec 2024, 05:36:30 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: रोहित का टॉस जीतकर बॉलिंग लेने का फैसला सही?
IND vs AUS Live Score 3rd Test: क्या गाबा में रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला सही है। फिलहाल ओवरकास्ट कंडीशन को देखकर तो यह फैसला सही लग रहा है, मगर आंकड़ों पर नजर डालें तो वह भारत के फेवर में नहीं है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अभी तक चार बार टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है और हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
14 Dec 2024, 05:33:50 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: भारत की प्लेइंग XI
IND vs AUS Live Score 3rd Test: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
14 Dec 2024, 05:27:39 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: भारत ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग
IND vs AUS Live Score 3rd Test: रोहित शर्मा ने ब्रिस्बेन की ओवरकास्ट कंडीशन को देखते हुए गाबा में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। भारत की प्लेइंग XI में जडेजा और आकाशदीप की एंट्री हुई है। वहीं अश्विन और हर्षित राणा बाहर हुए हैं।
14 Dec 2024, 05:21:18 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI में एक बदलाव
IND vs AUS Live Score 3rd Test: गाबा टेस्ट के लिए पैट कमिंस ने अपनी प्लेइंग XI में एकमात्र बदलाव जोश हेजलवुड के रूप में किया है, वह स्कॉट बोलैंड की जगह टीम में आए हैं। चोटिल होने की वजह से वह एडिलेड टेस्ट नहीं खेल पाए थे।
14 Dec 2024, 05:10:33 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: केएल राहुल का क्यों नंबर- 6 पर बैटिंग करना सही
IND vs AUS Live Score 3rd Test: केएल राहुल ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में पर्थ टेस्ट में पारी का आगाज किया था और उन्होंने शानदार बैटिंग की थी। रोहित के आने के बावजूद उन्हें एडिलेड में ओपनिंग करने का मौका मिला, मगर इस बार वह फेल हो गए। ऐसे में उम्मीद है कि वह गाबा में डिमोट होकर नंबर-6 पर खेले। केएल राहुल के नंबर-6 पर खेलने से दो फायदे हैं। पहला टीम को मिडिल ऑर्डर में एक ऐसा बल्लेबाज मिलेगा जो ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज पर बिताकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को परेशान कर सकता है। साथ ही राहुल टेल को भी एक्सपोज होने से बचा पाएंगे।
14 Dec 2024, 05:08:09 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: किस नंबर पर बैटिंग करेंगो रोहित
IND vs AUS Live Score 3rd Test: एडिलेड टेस्ट में नंबर-6 पर बुरी तरह फेल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा गाबा में अपनी नियमित ओपनिंग पोजिशन में ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने टीम के लिए अपना ओपनिंग स्पॉट सैक्रीफाइज किया था, मगर उनका ये सैक्रीफाइज बेकार गया।
14 Dec 2024, 05:06:33 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI
IND vs AUS Live Score 3rd Test: गाबा टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI में दो बदलाव होने के चांसेस है। रविंद्र जडेजा और आकाशदीप सिंह आर अश्विन व हर्षित राणा की जगह आ सकते हैं। वहीं रोहित शर्मा के बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
14 Dec 2024, 05:03:33 AM IST
IND vs AUS Live Score 3rd Test: कुछ ही देर में होगा टॉस
IND vs AUS Live Score 3rd Test: गाबा टेस्ट का आगाज 5 बजकर 50 मिनट से होगा, वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 5 बजकर 20 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे।