UPSC CSE Cut Off : क्या रही यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स, मेन्स और फाइनल कटऑफ
- UPSC CSE 2024 Cut Off : यूपीएससी रिजल्ट के बाद एग्जाम के प्रीलिम्स, मेन्स व फाइनल चरणों की कटऑफ भी जारी कर दी गई है। प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के चरणों में ओबीसी वर्ग की कटऑफ ईडब्ल्यूएस से अधिक रही।

UPSC CSE 2024 Cut Off : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट के बाद एग्जाम के प्रीलिम्स, मेन्स व फाइनल चरणों की कटऑफ भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी upsc.gov.in पर जाकर कटऑफ चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 में जनरल कैटेगरी की कटऑफ ( UPSC CSE Prelims Cut Off 2024 ) 87.98 रही। मुख्य परीक्षा में 729 और फाइनल की कटऑफ 947 रही। प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के चरणों में ओबीसी वर्ग की कटऑफ ईडब्ल्यूएस से अधिक रही। यूपीएससी प्रीलिम्स 2024 में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 85.92, ओबीसी 87.28, एससी 79.03 और एसटी की 74.23 रही। मेन्स में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 696, ओबीसी 702, एससी 685 और एसटी की 684 रही। ऊपर दी गई तस्वीर में आप सभी वर्गों की चरण वाइज कटऑफ देख सकते हैं।
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे को पहला स्थान मिला है। दूसरा स्थान हर्षिता गोयल, तीसरा स्थान डोंगरे अर्चित पराग को मिला है। दिल्ली के आकाश गर्ग ने पांचवीं रैंक हासिल की।
शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमेस्ट्री में स्नातक की पढ़ाई की है। राजनीति शास्त्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय से उन्होंने परीक्षा दी और कामयाबी हासिल की। संघ लोकसेवा आयोग ने मंगलवार को परिणाम जारी किए। आयोग के अनुसार, 2845 प्रतिभागियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, इसमें से 1009 प्रतिभागियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए चुना गया। परीक्षा पास करने वालों में 725 पुरुष और 284 महिलाएं हैं। शीर्ष पांच में तीन महिलाएं, दो पुरुष हैं। सामान्य श्रेणी के 335, ईडब्ल्यूएस से 109, पिछड़ा वर्ग से 318, अनुसूचित जाति से 160, अनुसूचित जनजाति से 87 को कामयाबी मिली है।
UPSC CSE Topper List : यहां देखें यूपीएससी सिविल सेवा के टॉपरों की लिस्ट
1 0240782 शक्ति दुबे
2 0101571 हर्षिता गोयल
3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग
4 0108110 शाह मार्गी चिराग
5 0833621 आकाश गर्ग
6 0818290 कोमल पुनिया
7 6902167 आयुषी बंसल
8 6613295 राज कृष्ण झा
9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल
10 5400180 मयंक त्रिपाठी
11 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी
12 5809367 आशी शर्मा
13 5912548 हेमन्त
14 0818331 अभिषेक वशिष्ठ
15 1010403 बन्ना वेंकटेश
16 6907627 माधव अग्रवाल
17 0810414 संस्कृति त्रिवेदी
18 2604936 सौम्या मिश्रा
19 0833456 विभोर भारद्वाज
20 2200688 त्रिलोक सिंह
21 0859649 दिव्यांक गुप्ता
22 0865358 रिया सैनी
23 1214507 बी शिवचंद्रन
24 0334811 आर रंगमंजू
25 1202909 जी जीई ए एस
26 6618486 शिवांश सुभाष जगाड़े
27 0410502 रोमिल द्विवेदी
28 7809511 ऋषभ चौधरी
29 1203512 सुभाषकार्तिक एस
30 0109558 पंचाल स्मित हसमुखभाई
31 0510887 श्रेया त्यागी
32 1126194 उत्कर्ष यादव
33 0816777 अल्फ्रेड थॉमस
34 0413837 अभि जैन
35 0840850 श्रेयक गर्ग
36 2613856 मुस्कान श्रीवास्तव
37 0801201 शोभिका पाठक
38 6319367 अभिषेक शर्मा
39 1204543 मोनिका आर
40 3405835 इरम चौधरी
41 0815285 सचिन बसवराज गुट्टूर
42 1221566 पवित्रा पी
43 6616032 अवधिजा गुप्ता
44 0869198 मुदिता बंसल
45 1907228 मालविका जी नायर
46 8203187 रावुला जयसिम्हा रेड्डी
47 1902150 नंदना जी पी
48 0705455 रितिका रथ
49 4108641 सौरव सिन्हा
50 0823200 अंकुर त्रिपाठी