Hindi Newsकरियर न्यूज़top 10 republic day Quotes 2025 26 January gantantra diwas messages shubhkamnaye wishes images photos WhatsApp

Happy republic day wish: इन बधाई संदेशों और कोट्स के साथ सभी को बोलें-हैप्पी रिपब्लिक डे

republic day shubhkamnaye in hindi: गणतंत्र दिवस के पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं। जैसा कि आप जानते हैं कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। आप भी इस मौके पर शेयर करें ये टॉप 10 शुभकामना संदेष

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 26 Jan 2025 06:26 AM
share Share
Follow Us on
Happy republic day wish: इन बधाई संदेशों और कोट्स के साथ सभी को बोलें-हैप्पी रिपब्लिक डे

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं। जैसा कि आप जानते हैं कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इस नए गणतंत्र दिवस पर हमारी युवा पीढ़ी ही कल के भारत को आकार देने जा रही है। युवाओं पर भार है कि वो कैसे देश की तरक्की में भागीदार बनते हैं और अपने देश को गर्व कराते हैं। इस साल 26 जनवरी के इस पावन पर्व पर सभी देशवासी गर्व महसूस कर रहे हैं कि हमारा संविधान लागू हुए 76 साल हो गए हैं। आप भी इस पावन पर्व का जश्न मनाएं और अपने अपनों के साथ शेयर करें ये शुभकामना संदेश

देश को एक माला में पिरोएं देश के लिए कुर्बान हो तन और मन
अपने तिरंगे की शान के लिए , हम सब वारें अपना सुख और चैन
-Happy Republic Day 2025

इस गणतंत्र दिवस पर हमारे दिलों और देश में हो एकता, शांति और भाईचारा
इस गणतंत्र दिवस पर यही हो हम सबका नारा-Happy Republic Day 2025

इस गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासी अपने देश की उपलब्धियों का जश्न मनाएं और देश को आगे बढ़ाने में हर पल अपना योगदान दें।

जय हिंद! गणतंत्र दिवस के इस पर्व पर आओ सभी भारतीय मनाए जश्न, इस पर्व की भावना सहयोग और सफलता के लिए हमेशा प्रेरित करे।-Happy Republic Day 2025

आइए 26 जनवरी को गर्व और उत्साह के साथ अपनी विरासत और भविष्य का जश्न मनाएं।-Happy Republic Day 2025

गणतंत्र दिवस 2025 की शुभकामनाएं! इस गणतंत्र दिवस पर आए संकल्प लें कि हर दिन आप देशभक्ति, देश की तरक्की और देश के गर्व के लिए अपना तन-मन लगाएंगे। आइए अपने देश को और भी महान बनाएं!-Happy Republic Day 2025

कोट्स

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है-क्रान्तिकारी बिस्मिल की गजल-Happy Republic Day 2025

जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक कानून द्वारा प्रदान की गई कोई भी स्वतंत्रता आपके लिए किसी काम की नहीं है" - बीआर अंबेडकर

स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा-बालगंगाधर तिलक-़

आजादी दी नहीं जाती, आजादी ली जाती है-सुभाष चंद्र बोस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें