JAC: 17 toppers ofjharkhand academic council ranchi Matric and Inter will get cash prize JAC : झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर के इन 17 टॉपरों को 2 सितंबर को मिलेगा कैश प्राइज, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC: 17 toppers ofjharkhand academic council ranchi Matric and Inter will get cash prize

JAC : झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर के इन 17 टॉपरों को 2 सितंबर को मिलेगा कैश प्राइज

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) दो सितंबर को मैट्रिक और इंटरमीडिएट के तीनों संकाय के 17 टॉपर्स को सम्मानित करेगा। जैक के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

Pankaj Vijay हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांचीTue, 29 Aug 2023 09:34 AM
share Share
Follow Us on
JAC : झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर के इन 17 टॉपरों को 2 सितंबर को मिलेगा कैश प्राइज

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) दो सितंबर को मैट्रिक और इंटरमीडिएट के तीनों संकाय के 17 टॉपर्स को सम्मानित करेगा। जैक के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, प्राथमिक शिक्षा निदेशक नेहा अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। स्टेट टॉपर, सेकेंड टॉपर और थर्ड ट़ॉपर को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें मैडल, प्रमाणपत्र के साथ-साथ एक निश्चित राशि भी पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

इंटरमीडिएट साइंस के टॉपर्स
1. दिव्या कुमारी, जीएम प्लस टू हाई स्कूल, रामगढ़ कैंट - 479 अंक
2. खुशी कुमारी, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 476 अंक
3. प्रियंका घोष, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 475 अंक और पवन कुमार राणा, इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 475 अंक

इंटरमीडिएट आर्ट्स के विद्यार्थी
1. कशिश परवीन, डीएवी प्लस टू हाई स्कूल, कतरासगढ़ - 469 अंक
2. दीक्षा साहु, एमएसए इंटर महिला कॉलेज, 465 अंक
3. सुधांशु, संत जेवियर, रांची - 464 अंक

इंटरमीडिएट कॉमर्स के प्रतिभावान
1. सृष्टि कुमारी, उर्सुलाइन इंटर, रांची- 480 अंक
2. महवीश परवीन, उर्सुलाइन, रांची- 479 अंक
3. रिया कुमारी, मारवाड़ी वीमेंस कॉलेज, रांची, प्रियंका कुमारी, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची, रिया कुमारी, आरएलएलवाई कॉलेज, झुमरीतिलैया और श्रुति कुमारी, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची सभी के 475 अंक।

मैट्रिक परीक्षा के लिए ये होंगे सम्मानित
श्रेया सोनगी, पुरना पानी आदिवासी हाई स्कूल, जमशेदपुर - 490 अंक, सौरभ कुमार पाल, हाई स्कूल हतिया पातर, दुमका - 489 अंक , दीक्षा भारती, इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग - 488 अंक और दीप मित्रा, राम रुद्र हाई स्कूल, चास, बोकारो - 488 अंक।
 

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , राजस्थान बोर्ड रिजल्ट, HBSE 10th Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|