Haryana TET 2022 : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
Haryana TET 2022 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी की ओर से अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 (Haryana TET 2022) के लिए रजिस्ट्रशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर

Haryana TET 2022 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी की ओर से अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 (Haryana TET 2022) के लिए रजिस्ट्रशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया था कि इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 का आयोजन 12 और 13 नवंबर 2022 को करवाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि एचटीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
हरियाणा बोर्ड (BSEH) की ओर से आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस संबंध में बोर्ड की वेबसाइट bseh.org के जरिए भी सूचित किया जा सकता है।
एचटीईटी में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होंगे। प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प होंगे और प्रत्येक सही जवाब के लिए एक अंक निर्धारित होगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा 150 मिनट की होगी। भाषा के अलावा अन्य सभी प्रश्न दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एचटीईटी की वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।
आपको बता दें कि एचटीईटी 2021 में करीब एक लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। एचटीईटी 2021 का रिजल्ट जनवरी 2022 में घोषित किया गया था।